Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या बिहार में भी ‘योगी राज’ स्थापित होगा?

मिट्टी के अंदर भेजने का दावा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 25, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
क्या बिहार में भी ‘योगी राज’ स्थापित होगा?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सवाल थोड़ा अटपटा जरूर लगा रहा होगा। लेकिन जब उठ रहा है तो कुछ तो सच्चाई होगी। दरअसल सवाल इसलिए उठा है कि बिहार में जिस तरह से भाजपा अपनी चुनावी तैयारियों में लगी है और जो मुद्दे उठा रही है उनको देखते हुए कहा जाने लगा ​है कि यहां भी योगी राज स्थापित करने की भाजपा कोशिश कर रही है। ठीक उसी तरह जिस तरह से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया और गुंडो का सफाया कर राज्य को अपराधी मुक्त बनाने में लगे हैं। कुछ तरह की तैयारियां भाजपा कर रही है। पार्टी के नेता अपने भाषण में बार बार गुंडे और माफियाओं का जिक्र कर रहे हैं।

मिट्टी के अंदर भेजने का दावा

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने हाल ही में दरभंगा में आयोजित एक कार्यक्रम जिस तरह का भाषण दिया है वो कुछ इसी तरह का इशारा कर रहा है। इससे पहले भी उनके बयान गुंडे और माफियाओं के इर्दगिर्द घूमते रहे हैं। दरभंगा के नवनगर स्थित नरमा हाई स्कूल ग्राउंड में जनसभा सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से पूछा कि गुंडों को जाना चाहिए,लोगों ने जवाब दिया कि जेल में। इस पर उन्होंने कहा कि गुंडे जेल नहीं तो मिट्टी में जाएंगे। उनका बयान ठीक यूपी के सीएम योगी से मिलता जुलता है। जब उन्होंने कहा था कि यूपी में गुंडे माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। चौधरी ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश को खुशहाल बनाना हो या फिर विकास तेजी करना हो तो गुंडे और माफियाओं को सबक सिखाना ही पड़ेगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

सीएम नीतीश को लिया निशाने पर

सम्राट चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैमोरी लॉस सीएम हैं नीतीश। उनकी याददश्त अब बची नहीं हैं। क्या कहते हैं और क्या करते हैं सबकुछ भूल जाते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार मेमोरी लॉस के शिकार हो गए हैं। जार्ज साहब के साथ नीतीश कुमार ने जो पाप किया उसी की फल है कि इनकी यादाश्त खत्म हो गई।

पहले भी भाजपा ने माफिया को लेकर दिए बयान

इससे पहले भी भाजपा ने बिहार में गुंडे और माफियाओं को लेकर नीतीश सरकार को घेरा है। बता दें कि जब यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या हुई थी तब भी भाजपा ने बिहार में माफियाओं को सबक सिखाने का भरोसा दिलाते हुुए अपने बयान में कहा था कि यदि राज्य में ​भाजपा की सरकार बनती है तो यहां भी माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

क्या बिहार के योगी होंगे सीएम

यहां यह बताना जरूरी है कि सम्राट चौधरी भी एक योगी तरह रहते हैं। लोग उनकी तुलना यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से करते हैं। उन्हे सीएम बनाने को लेकर एक बार नाम उछाला जा चुका है। चौधरी राज्य में शांति और कानून का राज स्थापित करने वाले बार बार बयान दे रहें है। उनके बयानों को लेकर चर्चा चल पड़ी है कि यदि चौधरी को बिहार का चेहरा भाजपा बनाती है तो माफिया और गुंडों की परेशानी बढ़ सकती है। उनके काम का तरीका भी कुछ अलग ही है।

Post Views: 230
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version