15 अगस्त 2024 इस बार है बेहद खास, जानें इतिहास और महत्व

15 अगस्त 2024 इस बार है बेहद खास, जानें इतिहास और महत्व

भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है।
यह दिन ब्रिटिश शाशन से भारत की आज़ादी का प्रतीक है।इस साल भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस साल 78वां स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से हर घर तिरंगा फेहराने की अपील की है। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान को जारी रखने को कहा है। स्वतंत्रता दिवस हमारा रष्ट्रीय पर्व है यह दिन हर भारती को नई शुरुवात की याद दिलाता है।

जानिए, स्वतंत्रता दिवस पर क्या होता है,
15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते है। इस से एक दिन पहले राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम सन्देश देते है। केवल लाल किले पर ही नहीं देश के सभी स्थानों पर जैसे ऑफिस कॉलेज स्कूल सभी जगह झंडा फेहराया जाता है। और स्वतंत्रता सेनानीयो को याद किया जाता हैंं। आजादी के इस जश्न में पूरा देश शामिल नज़र अता है।

क्यों चुना गया 15 अगस्त का दिन,
भरत के तत्कालीन वाइसराय माउंटबैटन ने सत्ता ट्रांसफर करने के बाद ही 15 अगस्त का दिन खास वजह से चुना था। दरअसल इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मा समर्पण के दो साल पुरे हो रहे थे माउंट बेटेन ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए ही आज़ादी के लिए 15 अगस्त की तारीख चुनी थी।

झंडा फहराने का अधिकार
आजादी के बाद कई सालों तक आम लोगों को घर पर तिरंगा फहराने का अधिकार नहीं था. मशहूर उद्योगपति और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने आम नागरिकों को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाया दरअसल, अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने के बाद जब 1992 में नवीन जिंदल भारत वापस लौटे तो उन्होंने अपनी फैक्ट्री में हर दिन तिरंगा फहराना शुरू कर दिया. इसके बाद प्रशासन ने उन्हें चेतावनी दी तो वो कोर्ट चले गए. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 1996 में फैसला दिया कि तिरंगा फहराना देश के हर नागरिक का मौलिक अधिकार है..

जानिए 2022 के दो बड़े बदलाव
केंद्र सरकार ने 2022 में फ्लैग कोड के नियमों में दो बड़े बदलाव किए थे. पहला तो ये कि अब तिरंगे को रात में भी फहराया जा सकता है. पहले तिरंगा सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक फेहराया जा सकता था लेकिन अब 24 घंटे तक तिरंगा फेहरा सकते है . और दूसरा बदलाव ये है कि अभी तक हाथ से बुना और काता हुआ ऊन, कपास या रेशमी खादी से बना राष्ट्रीय ध्वज ही फहराने की इजाजत थी, लेकिन अब मशीन से बना हुआ कपास ऊन या रेशम से बना तिरंगा भी फेहरा सकेंगे साथ ही अब पॉलीस्टर से बना तिरंगा भी फेहरा सकेंगे

Exit mobile version