Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

बीजेपी सदस्यता अभियान के बीच जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौर के क्या मायने हैं…मंत्री-सांसदों से करेंगे वन टू वन चर्चा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 25, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार
0
बीजेपी सदस्यता अभियान के बीच जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौर के क्या मायने हैं…मंत्री-सांसदों से करेंगे वन टू वन चर्चा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीजेपी सदस्यता अभियान के बीच जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौर के क्या मायने हैं…मंत्री-सांसदों से करेंगे वन टू वन चर्चा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गुरुवार 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। एक तरफ कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी भी काउंटर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। ऐसे में नड्डा का यह छत्तीसगढ़ दौरा सदस्यता अभियान के बीच काफी अहम माना जा रहा है। क्या है नड्डा के इस दौरे के मायने।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

क्या है नड्डा का प्लान-CG…!
26 सितंबर…जेपी नड्डा आएंगे छग
नड्डा आयेंगे, कार्यकर्ताओं को जगायेंगे!
नड्डा करेंगे मंत्री-सांसदों से वन टू वन चर्चा
निकाय चुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
सदस्यता अभियान…नड्डा का दौरा अहम!
नड्डा के दौरे पर कांग्रेस का तंज
‘सदस्य नहीं जुड़ रहे,नड्डा को दौर लगानी पड़ी’

मंत्री-सांसदों से होगी वन टू वन चर्चा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आ रहें हैं। वे छत्तीसगढ़ में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। पार्टी के सदस्यता अभियान के बीच नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा खासा अहम माना जा रहा है। जेपी नड्डा रायपुर में मुख्यमंत्री साय और मंत्रियों के साथ ही सांसदों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनकी संगठन के प्रदेश स्तरीय नेताओं से भी मुलाकात होनी है। दरअसल हाल के दिन में छत्तीसगढ़ में सियासी पारा जमकर गर्माया हुआ है। एक ओर जहां कांग्रेस लगातार साय सरकार को घेरने का काम कर रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी भी कांग्रेस के आरोपों को काउंटर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है ऐसे में जेपी नड्डा का यह छत्तीसगढ़ दौरा खासा अहम है। इसके साथ ही नड्डा राज्य में साय सरकार और संगठन के बीच तालमेल समेत आगामी स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी करने वाले हैं।

अभियान को लेकर पार्टी हर स्तर पर गंभीर इसलिए आ रहे नड्डा—चंद्राकर
पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर का कहना है कि सदस्यता अभियान बीजेपी का प्राथमिक कार्य है। पार्टी इसे काफी गंभीरता से करती है। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीक्षा के लिए रायपुर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने कसा नड्डा के दौरे पर तंज
हांलाकि कांग्रेस पार्टी बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कस रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि राज्य में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद कोई व्यक्ति बीजेपी का सदस्य बनने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए नड्डा को रायपुर की दौड़ लगानी पड़ रही है। कांग्रेस का कहना है कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जबरदस्ती और फर्जी तरीके से लोगों को सदस्य बना रहे है।

 

 

 

Post Views: 732
Tags: #Chattisgarh#JP Nadda MP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version