क्या है भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का राज?,हत्या या आत्महत्या में उलझी मौत की मिस्ट्री

actress Akanksha Dubey death

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है। परिजन कह रहे हैं कि आकांक्षा की हत्या की गई है। परिजन पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं तो पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आत्महत्या मौत की वजह है।

बता दें 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मिला था। मौत के बाद वह अपने बेड पर बैठी अवस्था में मिली थी उसके गले में पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा था, लेकिन शव पलंग पर बैठी अवस्था में मिला है। इसके दूसरे दिन 27 मार्च को आकांक्षा की मां मधु दुबे की शिकायत के आधार पर सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। मौत के बाद आकांक्षा दुबे के शव का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया था।

मां मधु दुबे का आरोप,समर ने की हत्या

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे इस पूरे मामले में समर सिंह पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि समर आकांक्षा को रोजाना प्रताड़ित करता था। पैसे हड़प लेता था। तीन साल से टॉर्चर कर रहा था। समर और संजय सिंह ने साजिश के तहत हत्या की है। मधु दुबे पुलिस की जांच प्रक्रिया से खुश नहीं हैं। उन्होंने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश में जुटी है। हालांकि पुलिस ने आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया , लेकिन आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में। क्योंकि पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस की मौत की फांसी लगाने से हुई है। पुलिस ने इसे पूरी तरह से आत्महत्या बताया।बता दें पुलिस ने भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद 7 अप्रैल को अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। जहां से उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाया गया।

यह था आकांक्षा दुबे के साथ समर सिंह का रिश्ता

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने गायक समर सिंह के साथ सोशल मीडिया पर कई रील शेयर की। सही नहीं आकांक्षा दुबे ने समर सिंह के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, इस दौरान वह समर के करीब आई। बता दें साल 2002 में समर सिंह का पहला भोजपुरी गाना रिलीज हुआ था। यह था भोजपुरी होली गीत “ई गोल गोल का ह”। हालांकि इससे उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। लेकिन 2015 में अपना समर का दूसरा भोजपुरी सांग गन्ना के रस रिकॉर्ड किया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस गाने को अब तक 86 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। पिछले वेलेंटाइन डे पर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने समर सिंह और उसके रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था।

गिरफ्तार के डर से बदलता रहा समर ठिकाने

समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा बैठा था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह नोएडा, दिल्ली,गाजियाबाद और उत्तराखंड में रहकर ठिकाने बदलता रहा। समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाया गया है,पुलिस पूछताछ के लिए से रिमांड पर लेगी। वहीं इस मामले में संजय सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है उसे पुलिस तलाश कर रही है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह को पुलिस वाराणसी लेकर आ गई है। समर सिंह को गाजियाबाद से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार की सुबह कमिश्नरेट की पुलिस वाराणसी पहुंची। समर को सारनाथ थाने न ले जाकर फिलहाल पुलिस लाइन में रखा गया है। आज उसे पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

Exit mobile version