Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अमृतपाल को पनाह देने वाले का क्या पाकिस्तान केनक्शन है?

अरदास पर उठने लगे कई सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
April 24, 2023
in Uncategorized
0
अमृतपाल को पनाह देने वाले का क्या पाकिस्तान केनक्शन है?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

36 दिन बाद हुई अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़े तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल हो रही है। जांच एजेंसिया उसका कनेक्शन और उसे पनाह देने वालों की जानकारी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अजनाला थाने पर हमले का आरोपी अमृतपाल के दिल और दिमाग में सिर्फ खालिस्तान रचा बसा हुआ है। उसे समर्थन भी उन्ही लोगों से मिलता रहा है। यही वजह है कि खालिस्तानी समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे जसबीर ने उसे पनाह दे रखी थी।

  • पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ खुलासा
  •  पनाहगार पर हैं आतंकी गतिविधियों के आरोप
  •  रसूखदार है जसबीर सिंह
  •   भिडंरावाले की तस्वीकर के सामने की थी अरदास
  •   जसबीर सिंह पर भी हो सकती है कार्रवाई

ये वही जसबीर सिंह है जिसे बीते दो साल पहले एनआईए ने गिरफ्तार किया था। जसबीर सिंह के रोडे स्थित निवास पर पुलिस ने छापा मारा और उसके बेटे गुरमुख सिंह से पाकिस्तान से मंगाया गया आरडीएक्स बरामद किया था। इस मामले में गुरमुख सिंह को गिरफ्तार भी किया गया था। जसबीर के रसूख की बात करें तो पंजाब में इसका खासा दबदबा है और माझा में जबरदस्त जनाधार भी माना जाता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के तौर पर राज्य सरकार में अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया था। जसबीर का भाई लखबीर सिंह भी किसी से कम नहीं है। लखबीर,इंडियन सिख यूथ फेडरेशन नामक संगठन चलाता है। खुद ही इसका प्रमुख है और कई आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआई के लिए काम करता है और कई आतंकी वारदातों में शामिल होने के मामले दर्ज हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अकेला पड़ गया था अमृतपाल

गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल के साथ साय की तरह रहे पपलप्रीत ने अमृतपाल को छिपाने के कई ठिकाने बना रखे थे। रहने,खाने और भागने का पूरा इंतजाम करने वाले पपलप्रीत के 10 अप्रैल को गिरफ्तार होने के बाद अमृतपाल बिलकुल अकेला रह गया था। इसके बाद उसने रोडे गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब के सेवादार जसबीर सिंह की पनाह ले रखी थी। यहीं से उसे गिरफ्तार किया गया।

परिवार ने हमेशा साथ दिया

भले ही अमृतपाल पर कई तरह के आरोप लगे लेकिन परिवार ने कभी उसका साथ नहीं छोड़ा। प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर परिवार का कहीं न कहीं साथ मिलता रहा है। आज भी अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह कह रहे हैं कि उनके बेटे के मिशन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि उनके बेटे ने पंजाब में नशामुक्ति के लिए अभियान चला रखा है। उसके इस मिशन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही तारसेम ने मीडिया से यह भी कहा कि उन्हे उसकी काफी चिंता है और कानून के अनुसार इस लड़ाई को लड़ेंगे। जहां तक विदेश से संपर्क की बात है तो ये कोई गुनाह नहीं है।

अरदास पर उठने लगे कई सवाल

अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले रोडे गांव के जिस गुरुद्वारे में अमृतपाल ने न केवल सभा की बल्कि वहां भिंडरावाले की फोटो के समक्ष अरदास भी की थी। ऐसी खबरें आने के बाद अब अरदास को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जाने लगे हैं। सवाल उठाने की वजह ये है कि सिख धर्म के कई जानकारों का मानना है कि सिर्फ पवित्र ग्रंथ को छोड़कर किसी अन्य के सामने अरदास में बैठना ठीक नहीं है। सिख परंपराओं के अनुसार केवल श्री गुरु ग्रंथ साहिब और दस गुरुओं के समक्ष ही नतमस्तक हुआ जाता है बाकी किसी और की तस्वीर के सामने अरदास नहीं की जा सकती।

Post Views: 196
Tags: Amritpal Singh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version