Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या एकनाथ की तर्ज पर अजित पवार में संभावनाएं खोज रही है भाजपा

भाजपा नेताओं से संपर्क

DigitalDesk by DigitalDesk
June 12, 2023
in मुख्य समाचार
0
क्या एकनाथ की तर्ज पर अजित पवार में संभावनाएं खोज रही है भाजपा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सुप्रिया और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद अजित छोड़ सकते हैं एनसीपी
अजित पवार क्या आने वाले समय में भाजपा से दोस्ती करेंगे? यह सवाल दिल्ली के राजनैतिक गलियारों में तैरता रहा। भाजपा भी महाराष्ट्र में अपने गठबंधन में ऐसे नेताओं के स्वागत की इच्छुक है जो एनसीपी, कांग्रेस और उद्वव ठाकरे का साथ छोड़ कर उसके पाले में आ सकते हैं। एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की नियुक्ति से अजीत पवार बहुत नाराज बताये जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा में इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी निगाह बनाये हुए है। कोशिश है कि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार का साथ छोड़कर महा विकास अघाड़ी से बाहर आ जायें।

भाजपा नेताओं से संपर्क

भाजपा अजित पवार में वहीं संभावना देख रही है जैसी उसने शिवसेना के मामले में एकनाथ शिंदे में नजर आयी थी। ठाकरे परिवार से शिवसेना एक ही झटके में छीनकर कर भाजपा ने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया था। क्या अजित पवार एनसीपी के भीतर ऐसा ही दांव चल पायेंगे जो एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में खेला था, यह एक बड़ा सवाल है। भाजपा के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कुछ बड़े नेता लगातार अजित पवार के संपर्क में हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के अजित के साथ अच्छे संबंध हैं। गौरतलब है कि शरद पवार ने अजित को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष न बनाकर साफ संदेश दे दिया है कि उनका इरादा अपने भतीजे के बगावती तौर तरीकों पर लगाम कसने का है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

इस्तीफे का दांव खेला

पिछले दिनों जब शरद पवार ने अचानक एनसीपी सुप्रीमो के पद से इस्तीफे की घोषणा की थी तब अजीत पवार खुद को पार्टी का अगला मुखिया मानने लगे थे। उन्होंने सार्वजिनक रूप से भी यह जताया था कि शरद पवार ने इस्तीफा दे दिया है और अब पार्टी नये नेतृत्व के साथ आगे का रास्ता तय करेगी। मराठा क्षत्रप पवार ने अपने भतीजे को पार्टी में अलग थलग करने की रणनीति के तहत ही इस्तीफे के दांव खेला था और जब पार्टी पूरी तरह से उनके पीछे लामबंद हुई तो शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। उसी दिन से अजीत पवार को किनारे लगाने के कयास लगने शुरू हो गये थे। दरअसल घटनाक्रम इतनी तेजी से घूमा कि अजीत एनसीपी के जिन विधायकों को अपना मान रहे थे वे भी शरद पवार से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह करते हुए दिखे थे। अजीत के लिए वो एक बड़ा झटका था।

एनसीपी विधायकों पर वैसी पकड़ नहीं

एनसीपी के जानकारों का कहना है कि शरद पवार का अजित से भरोसा तभी उठ गया था जब उन्होंने 23 नवंबर 2019 को भाजपा से हाथ मिलाकर राजभवन में उपमुख्यमंत्री की शपथ ले ली थी। शरद पवार मानते हैं कि अजित पवार लगातार मौके की तलाश में रहते हैं और जब भी उन्हें भाजपा के साथ जाने में फायदा नजर आयेगा वह चले जायेंगे।जानकारों का मानना है कि अजित पवार की फिलहाल एनसीपी विधायकों पर वैसी पकड़ नहीं है जो कुछ समय पहले तक थी। शरद पवार और सुप्रिया सुले ने अपने विधायकों के साथ मेलजोल लगातार बढ़ाया है। एक बड़ा कारण कर्नाटक चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों मिली हार भी है। एनसीपी के ज्यादातर विधायकों को लगता है कि फिलहाल महा विकास अघाड़ी के गठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ने में फायदा है। महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है।

पहले से ही बड़ी ज़िम्मेदारी

अजित पवार इस बात से ज्यादा नाराज हैं कि उनके चाचा ने प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया। अगर पवार सिर्फ अपनी बेटी सुप्रिया को ही अकेले कार्यकारी अध्यक्ष बनाते तो एकबार अजित इस फैसले का हजम कर जाते लेकिन पटेल को आगे बढ़ाकर शरद पवार ने एनसीपी कार्यकर्ताओं और संगठन को साफ संदेश दिया है कि अब अजित पवार किनारे कर दिये गये हैं। हालांकि शरद पवार ने इन खबरों को सही नहीं बताया है जिनमें कहा जा रहा है कि अजित नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि अजित के पास पहले से ही महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता की पहले से ही बड़ी ज़िम्मेदारी है। पर राजनीति के पारखी जानते हैं कि अजित पवार पिछले तीन चार सालों से पार्टी में अपने चाचा की कुर्सी लेना चाहते हैं। अगले साल लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव हैं और फिलहाल भाजपा इस मौके को एनसीपी में सेंध लगाने के बड़े अवसर के रूप में देख रही है।

Post Views: 127
Tags: Maharashtra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version