Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ये क्या हुआ? बेटी को सबकुछ भतीजे को कुछ नहीं, किस राह पर जा रही है एनसीपी!

किसके पास क्या जिम्मेदारी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 10, 2023
in महाराष्ट्र, मुंबई, राजनीति
0
ये क्या हुआ? बेटी को सबकुछ भतीजे को कुछ नहीं, किस राह पर जा रही है एनसीपी!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सियासी चौपाल पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार का कोई तोड़ नहीं है। पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सुप्रिया सुले को हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का यह निर्णय सीनियर लीडर अजित पवार के लिए झटका माना जा रहा है।जानकारों का कहना था कि अजित खुद पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदार थे। वे फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किस राह पर एनसीपी जा रही है।

किसके पास क्या जिम्मेदारी

सुप्रिया सुले- कार्यकारी अध्यक्ष को महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, महिला युवा, लोकसभा समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है जबकि प्रफुल्ल पटेल- कार्यकारी अध्यक्ष को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह सुनील तटकरे राष्ट्रीय महासचिव है ओर उन्हे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, किसान, अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी बनाया गया है। नंदा शास्त्री दिल्ली के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष है और तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल की जिम्मेदारी उनके पास है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

क्या हैं मायने?

लोकसभा और विधानसभा से पहले शरद पवार के हटने से पार्टी को नुकसान होने की संभावना थी। ऐसे में संगठन में दो नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया था। अब अगर सिर्फ सुप्रिया को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया जाता तो यह स्पष्ट हो जाता है कि वो आने वाले दिनों में पार्टी की उत्तराधिकारी की होंगे। जिस तरह से शिवसेना में बाला साहब ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर साफ संदेश दे दिया था। लेकिन, एनसीपी संगठन ने उनके साथ प्रफुल्ल को भी कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह बात साफ दिखाता है कि शरद पवार इस बारे में खुलकर अपनी राय नहीं रखना चाहते हैं। एक तरह से उन्होंने सुप्रिया को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर उत्तराधिकारी के रूप में सामने रखा है।

अजित के पास महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

अजित पवार की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, महाराष्ट्र में वो पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यही वजह है कि नए पदाधिकारियों को महाराष्ट्र में कोई भूमिका नहीं दी गई है। आने वाले दिनों में अगर राज्य में एनसीपी सत्ता में आती है तो अजित को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे पहले माना जा रहा था कि एनसीपी के अंदर दो खेमे हैं। एक खेमा का मानना था कि बीजेपी के साथ सरकार बनानी चाहिए। दूसरी खेमा इस बात से सहमत नहीं था। अब पार्टी ने दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर सभी वर्गों को साधने की एक कोशिश की है।’देश को नए संसद भवन की जरूरत थी,’मोदी सरकार को मिला अजित पवार का समर्थन!

Post Views: 330
Tags: Mumbai
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version