Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश और उनके मंत्री को ये क्या कह दिया जिस पर हो रहा है हंगामा

पटना में विपक्षी दलों की बैठक को बताया बिना दूल्हे की बारात

DigitalDesk by DigitalDesk
July 1, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश और उनके मंत्री को ये क्या कह दिया जिस पर हो रहा है हंगामा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्री को काफी खरी खोटी सुनाई। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे ऐसे शब्द कह दिए जिससे बिहार की राजनीति में हंगामा शुरु हो गया। दरअसल पटना में विपक्षी दलों की एक बैठक आयोजित की गई थी जिसे उन्होंने बिना दूल्हे की बाराता की संज्ञा दे डाली इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार को पलटूराम और बिहार के शिक्षामंत्री को मूर्ख तक कह दिया। इससे बिहार की राजनीति में हंगामा शुरु हो गया है।

शिक्षा मंत्री पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उनसे बिहार के शिक्षा मंत्री के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि न जाने किसने उन्हे शिक्षा मंत्री बना दिया है वे तो मूर्ख हैं। इसके बाद वे यहीं नहीं रुके उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव व बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पलटूराम और उलटूराम तथा उनके पुत्र सलटूराम है। इन सभी को आने वाले चुनाव में यहां की जनता सलटाएगी। जब तक पलटूराम का उलटूराम समूचा चारा उल्टी नहीं कर देता तब तक उलटूराम को भुगतना ही पड़ेगा।जब उलटू राम सारा चारा उल्टी कर देगा तब बिहार का विकास होगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

तो क्या इनकी आरती उतारेगा

चौबे ने यह भी कहा कि लोग कहते हैं कि सीबीआई,ईडी इनके यहां छापा डालती है। अरे भाई इनके यहां छापा नहीं डलेगा तो क्या इनकी आरती उतारी जाएगी। इनलोगों ने लूटा है देश, लूटा है राज्य…। लुटेरे को जेल खानदान सहित जाना ही पड़ेगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पलटू राम आजकल नरेंद्र मोदी का विरोध कर के अपनी तस्वीर खिंचवा रहे हैं। उन्हें शायद यह पता नहीं है कि पूरी दुनिया में मोदी का नाम शान से लिया जा रहा है। मुंगेरीलल के हसीन सपने देखने वाले पलटू राम आपका सपना मुंगेरीलाल का हसीन सपना ही रह जाएगा।

फिर से बनेगी मोदी सरकार

केंद्रीय मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी और 2024 में फिर मोदी सरकार बनेगी। विपक्षी एकता पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पटना में जो बारात आई थी। उसका मंडप सजा था लेकिन दूल्हे का हीं अता पता नहीं था। बिना दूल्हे के कोई बारात या मंडप नहीं होता है। अब कहते है। कि बेंगलुरु में जाकर हम लोग बैठक करेंगे। पलटूराम आप नेपाल चले जाओ कहीं और चले जाओ लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। भाजपा चुनाव में 4 सौ के पास सीट जीतेगी और आने वाले समय में पीएम नरेंद्र मोदी ही बनेगें।

एम्स के लिए जमीन से मुकरी बिहार सरकार

चौबे ने दावा करते हुए कहा कि बिहार के दरभंगा में हर हाल में एम्स बनकर रहेगा। भले ही नीतीश सरकार इसमें कितने ही अडंगे लगा ले। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर एम्स की स्वीकृति दिलाई थी। इसके लिए बिहार सरकार से एग्रीमेंट भी हुआ था जिसके लिए जमीन भी बिहार सरकार ने देने का वादा किया था लेकिन अब जमीन देने के नाम पर मुकर गए। उन्होंने कहा एम्स डीएमसीएच परिसर में ना बनकर कही और बनेगा। क्योकि दरभंगा एम्स के शिलान्यास तो नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कारण इन्होंने ऐसा जमीन दे दिया। जिसपर निर्माण ही नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दरभंगा एम्स के निर्माण की समीक्षा की है और कहा कि दरभंगा में किसी भी कीमत पर एम्स बनकर ही रहेगा।

Post Views: 194
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version