Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा कि विपक्ष….!

तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम

DigitalDesk by DigitalDesk
May 25, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा कि विपक्ष….!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय विदेशी दौरे से वापस लौट आए हैं। उनके आगमन पर पालम एयरपोर्ट पर जमकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वहां जो भी सम्मान हुआ है वो भारत का सम्मान है और मुझे अपने देशवासियों पर गर्व है जिन्होंने भारत को दुनिया में एक बेहतर जगह पर स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस दौरान प्रधान मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा और लोकतंत्र का हवाला देते हुए बिना कुछ कहे ही विपक्ष को बहुत बड़ा संदेश दे डाला।

तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीती 19 मई को तीन देशों की यात्रा पर गए थे। यात्रा की शुरुआत जापान से हुई थी,जहां हिरोशिमा में जी 7 की बैठक हुई थी। बतौर अतिथि पीएम भी इस बैठक में शामिल हुए। यहीं पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन सहित दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात हुई थी।इसके बाद पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे और फिर वहीं से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए थे।जहां सिडनी में भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया और पीएम मोदी ने भारतीयों को संबोधित किया।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

पीएम बोले हम दुश्मन की भी परवाह करते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिडनी के समारोह में ऑस्ट्रेलियाई पीएम का आना अपने आप में गौरव की बात थी।लोकतंत्र का ये वातावरण ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला। सब मिलकर कार्यक्रम में पूरे उमंग के साथ शामिल हुए थे। भारत के लोगों को दोनों पक्षों ने आदर और सम्मान दिया है। ये यश मोदी का नहीं है। ये यश हिन्दुस्तान के सामर्थ् और 140 करोड़ हिन्दुस्तानियों के जज्बे का है। विपक्षी नेताओं और आलोचकों पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने करोना काल में दुनिया के अन्य देशों में टीका भेजन पर सवाल उठाए थे,लेकिन उन लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह बुध्द की धरती है,यह गांधी की भूमि है और हम अपने दुश्मन की भी परवाह करते हैं, हम करुणा से प्रेरित लोग हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर जिस तरह से विपक्ष लामबंद होने की कोशिश कर रहा है उस पर पीएम मोदी ने जमकर निशाना साधा। भारत पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के लोकतंत्र का हवाला देते हुए पालम एयरपोर्ट से ही इशारों-इशारों में विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। पालम एयरपोर्ट पर मौजूद समर्थकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के लोकतंत्र का हवाला देते हुए कहा कि सिडनी में भारतीय समुदाय का जो कार्यक्रम हुआ था उसमें सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के सभी सदस्य और नेता मौजूद थे। यहां तक की मौजूदा प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज तो थे ही, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हुए थे। मोदी ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन विपक्ष के​ लिए एक तरह से तंज था।

Post Views: 199
Tags: PM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version