Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या अपनों के निशाने पर आ रही है नीतीश सरकार?

आरजेडी और राजद पर ​निशाना

DigitalDesk by DigitalDesk
May 5, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
क्या अपनों के निशाने पर आ रही है नीतीश सरकार?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विपक्ष सरकार को घेरता है तो माना जाता है कि जनहित के मुदृदे उठाना विपक्ष का काम है। लेकिन जब अपनों के निशाने पर सरकार आती है तो मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ इसी तरह नीतीश सरकार अपनों के निशाने पर आ गई है। यहां जेडीयू के साथ सरकार चला रही राजद की म​हिला शक्ति ने कुछ चौंकाने वाले सवाल उठाए हैं जिससे नीतीश सरकार घिरती हुई दिखाई दे रही है।

.      आरजेडी ने मांगी लोकसभा की 20 सीटें
.      सीटों के बंटवारे पर नहीं बन पाती सहमति
.      बिहार में महिला आयोग के गठन की मांग
.      महिला पहलवानों का किया समर्थन
.      भाजपा पर साधा निशाना

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

माना जा रहा है कि राजद और जेडीयू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। किसी न किसी मुदृदे को लेकर आए दिन खटपट होती रही है। हालांकि कई बार इस आशय की खबरें भी सामने आईं है कि आने वाले समय में दोनों ही दल अलग रास्ता अपना सकते हैं। इन्ही खबरों के बीच आरजेडी ने मांग की है कि लोकसभा चुनाव में आबादी के अनुसार यानी लोकसभा की 20 सीटों पर महिला उम्मीदबारों को उतारा जाना चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं यदि राजद और जेडीयू के गठबंधन की महिलाओं को 20 सीटें देंगे तो दूसरे सहयोगी क्या करेंगे। इसके अलावा कितनी सीटों पर जेडीयू और कितनी पर आरजेडी की महिलाएं होंगी इसको लेकर भी विवाद बढ़ेगा। बता दें कि इससे पहले जब भी चुनाव हुए हैं सीटों के विभाजन को लेकर राजद और जेडीयू के साथ सहमति बनने में काफी विवाद खड़े हुए हैं।

आरजेडी और राजद पर ​निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांति सिंह ने कहा है कि राज्य में नीतीश-तेजस्वी सरकार महिला के अधिकारों,उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन बिहार में राज्य महिला आयोग का गठन अभी तक नहीं हो पाया है। इस पर आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल का कहना था कि महिला आयोग का गठन जरूर होना चाहिए। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द महिला आयोग का गठन सरकार करें।

हर पंचायत में महिलाओं को आगे बढ़ाया

कांति सिंह ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में जब राबड़ी देवी की सरकार थी तब
तब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। नीतीश ने भी 50 प्रतिशत आरक्षण देकर,हर पंचायत में महिलाओं को आगे बढ़ाया। अब केंद्र में भाजपा पूर्ण बहुमत में है फिर क्या कारण है कि लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण वाला बिल पास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने महिला पहलवानों के मामले में कहा कि करीब एक पखवाड़े से दिल्ली में बेटियां धरने पर बैठीं हैं,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है जब पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तारी होती है तो भाजपा सांसद को अब तक क्यों कि गिरफ्तार किया गया।

आरजेडी महिला प्रकोष्ठ लड़ाई लड़ेगा

महिला पहलवानों की मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी उनकी लड़ाई खुद लड़ेगा। हम सब पीड़िताओं के साथ हैं। आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने कहा कि हमारा मकसद ही महिलाओं की मदद करना और उनके अधिकारों के लिए लड़ना। उन्होंने कहा कि चाहे सामाजिक सुरक्षा का मामला हो या फिर चिकित्सीय सहायता हम लोग हमेशा आगे रहते हैं।

Post Views: 182
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version