Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप की त्रासदी, अब तक 2053 लोगों की मौत,9,240 लोग घायल

DigitalDesk by DigitalDesk
October 8, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Western Afghanistan earthquake kills 2053
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में ईरानी सीमा के पास आए शक्तिशाली भूकंप से करीब 2053 लोगों लोगों के मारे जाने और 9,240 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पश्चिमी अफगानिस्तान में सिलसिलेवार भूकंप से मरने वालों की संख्या रविवार को तेजी से बढ़कर 1 हजार से अधिक हो गई। बचावकर्मी गांवों के खंडहरों के बीच जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

  • पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप की त्रासदी
  • अब तक 2053 लोगों की मौत,9,240 लोग घायल
  • कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं
  • मलबे में फंसे लोग
  • शुरुआती भूकंप के बाद कई शक्तिशाली झटके

विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के अनुसार हेरात प्रांत के कम से कम 12 गांवों में 600 से अधिक घर या तो पूरी तरह से नष्ट हो गए या आंशिक क्षति हुई है। जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। डब्ल्यूएचओ ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि खोज और बचाव अभियान जारी है। बता दें रात शहर में पहला भूकंप महसूस होने पर लोग अपने घरों से भाग गए। इतना ही नहीं स्कूल, अस्पताल और कार्यालय खाली कर दिए गए। पश्चिमी अफगानिस्तान में सिलसिलेवार अब तक करीब 6 बड़े भूकंप आ चुके हैं। जिससे हाहाकार मच गया। तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2053 हो गई है। यह दो दशकों में देश में आए सबसे घातक भूकंपों में से एक है। देश के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने कहा कि शनिवार 7 अक्टूबर को पश्चिमी अफगानिस्तान में आए भूकंप और उसके बाद तेज झटकों ने लोगों की जान ले ली। भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जिंदा जान और घोरियान जिलों के बारह गांव भूकंप से पूरी तरह से नष्ट हो गए। वहीं इससे पहले आपदा प्रबंधन मंत्रालय प्रवक्ता जनान सैक ने बताया कि इस भूकंप में हेरात के जिंदा जान जिले के 3 गांवों पूरी तरह से बर्बाद हो गए। इस तरह अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप ने तबाही मचा दी है। अफगानिस्तान में ईरानी सीमा के पास आए इस शक्तिशाली भूकंप से कई लोग घायल भी हुए हैं। इस भूकंप ने हेरात शहर से करीब 40 किमी दूर कई गांवों में तबाही बचा दी। उन्हें बर्बाद कर दिया। भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोग मलबे के ढेर में फंस गए। लोगों ने यहां कम से कम तीन बार भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए। जो लोग जिंदा बच गए उन्होंने आंखों से जो खौफनाक मंजर देखा उसका वर्णन किया।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

इमारतें पहले हिलती नजर आईं और बाद में ढह गईं

जीवित बचे लोगों ने अपनी आप बीती सुनाई किस तरह उनके आसपास इमारतें हिल रहीं थी और ढह गईं। कुछ लोगों ने दीवार गिरने और दीवारों में दरारें पड़ने के अपने अनुभव साझा किये। उनका कहना था कि वे लोग अपने दफ्तरों में थे और अचानक इमारत हिलने लगी। दीवार का प्लास्टर गिरने लगा और दीवारों में दरारें आ गईं। कुछ दीवारें और इमारत के कुछ हिस्से ढह गए। हेरात निवासी बशीर अहमद ने मीडिया को बताया। वह अपने परिवार से बिछड़ गया है। नेटवर्क कनेक्शन काट दिया गया है। बशीर अहमद ने बताया शुरुआती झटके में हर एक घर ढह गया। उन्होंने आगे कहा, “जो लोग घरों के अंदर थे वे फंस गए।” “ऐसे परिवार हैं जिनसे हमें कोई अपडेट नहीं मिला है। इस तरह नेक मोहम्मद ने कहा कि जब शुरुआती भूकंप आया तो वह अपने कार्यस्थल पर थे। घर लौटने पर उन्हें भयावह मंजूर का सामना करना पड़ा। वहां कुछ भी नहीं बचा था। सब कुछ रेत में तब्दील हो गया था।

घायलों से भर गए अस्पताल

अस्पतालों को आपातकालीन उपचार की अचानक और अत्यधिक मांग का सामना करना पड़ा। क्योंकि वे घायल लोगों से भर गए थे। वीडियो फुटेज में लोगों को हेरात सेंट्रल अस्पताल की मुख्य इमारत के बाहर इलाज कराते हुए दिखाया गया है। हेरात के इंजिल जिले में तबाही का मंजर देखा गया, नष्ट हुई इमारतों के मलबे से सड़कें अवरुद्ध हो गईं और बचाव कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण हो गए।

Post Views: 87
Tags: injures hundredskills 2053National Disaster AuthorityWestern Afghanistan earthquake
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version