Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: हिंसा,आगजनी और हत्या

अब तक नौ की हुई मौत,कई लोग हुए घायल

DigitalDesk by DigitalDesk
July 8, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: हिंसा,आगजनी और हत्या
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कुल 63 हजार 2 सौ 29 ग्राम पंचायतों पर चल रहे मतदान के दौरान हिंसा,आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो रहीं हैं। राज्य में अब तक नौ लोगों से ज्यादा की हत्या हो चुकी है जबकि कई दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। ऐसे में राजनैतिक दलों ने एक दूसरे पर निशाना साधना शुरु कर दिया है।

पोलिंग बूथ पर भीड़ का उपद्रव

पश्चिम बंगाल में अलग अलग जगहों पर कई घटनाएं हुई हैं। भीड़ ने मतदान केंद्र पर तोड़फोड़ की और बूथ लूटने की कोशिशें भी की गई। अज्ञात उपद्रवियों ने कथित तौर पर 6/130 बूथ,बरविटा प्राइमरी स्कूल में तोड़फोड़ की। कुछ जगहों से बूथ लूटे जाने की खबरें भी आ रहीं हैं। मुर्शिदाबाद के प्रसादपुर ग्राम पंचायत में चुनाव के दौरान उपद्रवियों और पुलिस के बीच काफी देर तक झड़प चलती रही।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

ममता सरकार किसी का आदेश नहीं मानती

पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार न तो राज्यपाल का आदेश मानती है और न ही हाईकोर्ट के किसी आदेश पर ध्यान देती है। पश्चिम बंगाल की व्यवस्था असंवैधानिक कामों में लगी हुई है। प्रधान ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनाधार खो चुकी है। इसलिए हिंसक प्रवृत्ति को अपनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब स्थानीय पुलिस और प्रशासन पक्षपाती रवैया अपनाने लगे तो समझ लीजिए कि राजनैतिक दृष्टि के साथ काम किया जा रहा है।

बुलट से नहीं बैलेट से हों चुनाव:राज्यपाल

बढ़ती हिंसा और आगजनी के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पत्रकारों से बात की। उन्होने कहा कि मैं सुबह से ही क्षेत्र को दौरा कर रहा हूॅ, कई जगह लोगों ने मेरी गाड़ी रुकवाई और मुझसे बात की। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि मतदाताओं को वोट डालने के लिए नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्हे जगह जगह रोका जा रहा है। आसपास हत्याएं हो रही रहीं और प्रशासन के साथ झड़प भी चल रही है। उन्होेंने कहा कि चुनाव बुलेट से नहीं बैलट से होना चाहिए।

ममता सरकार पर हो रहे चौरतफा हमले

हिंसा और आगजनी को लेकर राज्य की ममता सरकार पर चौतरफा हमले हो रहे है। राज्य की विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष सुवेंद्र अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडों और पुलिस की मिलीभगत के चलते यहां हत्याएं हो रहीं हैं। नंदीग्राम में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पंचायत चुनाव में हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि जब चुनाव आयोग और राज्य सरकार मिलकर निर्णय ले ले कि सत्तारूढ़ टीएमसी चुनाव में लूट करे तो जो रहा है वो हो रहा है।

केंद्रीय बल को जाने नहीं दिया

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि केद्रीय बल को यहां चुनाव बूथ तक पहुंचने नहीं दिया। कुछ ऐसी परिस्थितियां बना दी गईं कि ताकि बूथ लूटे जा सकें। टीएमसी के अंदर ही झगड़े चल रहे हैं और टीएमसी के लोग भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। ऐसे में हम इसे जनता का चुनाव नहीं कह सकते।

Post Views: 272
Tags: West Bengal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version