Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

West Bengal News:कोलकाता के इस अस्पताल में लगी भीषण आग, सभी मरीज सुरक्षित

DigitalDesk by DigitalDesk
November 18, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
West Bengal News:कोलकाता के इस अस्पताल में लगी भीषण आग, सभी मरीज सुरक्षित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कोलकाता के सरकारी अस्पताल सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल अस्पताल में गुरुवार देर रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनिमत ये रही कि अस्पताल के जिस वार्ड में आग लगी उस वक्त वहां कोई मरीज नहीं था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।

मौके पर पहुंचे राज्य के मुख्य सचिव

हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा करने वाले पश्चिम बंगाल के सीएस एच के द्विवेदी ने कहा कि आग आपातकालीन इमारत एसएसकेएम अस्पताल में के पास लगी थी। लेकिन दमकलकर्मियों ने उस पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

उजागर हुई SSKM अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही

बता दें सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल अस्पताल यानी एसएसकेएम अस्पताल की गिनती पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के रुप में होती है। लेकिन गुरुवार की रात को लगी आग ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। हादसे के वक्त यदि वार्ड में और स्टाफ के कर्मचारी होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।  बताया जाता है कि आग सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी थी। जानकारी के मुताबिक एसएसकेएम अस्पताल में सबकुछ सामान्य चल रहा था। इस बीच देर रात 10 बजे के करीब अचानक इमरजेंसी बिल्डिंग से आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटें इमरजेंसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से उठ रही थीं। जिसे देखकर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।  लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। एसएसकेएम अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौक पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिशें शुरू की और करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

इमरजेंसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से उठी लपटें

बताया जाता है कि आग की लपटें अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से उठ रही थीं। इसी मंजिल पर सीटी स्कैन और एक्सरे रूम बना है। ये आग सीटी स्कैन और एक्सरे रूम से ही लगी। हादसे के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। गनिमत ये रही कि अस्पताल की जिस बिल्डिंग में आग लगी थी। वहां हादसे के वक्त कोई मरीज नहीं था।

Post Views: 275
Tags: all patients safeKolkataSSKM Hospital fireWest Bengal News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version