पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन FORDA के अव्हान पर देश के सभी सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन आरडीए से जुड़े डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
दिल्ली ही नहीं देश के सभी सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी, सर्जरी और लैब का काम ही देखते हैं। ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखा जा रहा है। इससे एक दिन पहले ही दिल्ली के एम्स अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता की वारदात के विरोध में कैंडल मार्च निकाला था। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप औ मर्डर केस में पुलिस के डिटेक्टिव विभाग ने RG कर अस्पताल से जुड़े चार डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया। यह वहीं डॉक्टर है जो वारदात के वक्त ड्यूटी पर मौजूद थे। इधर ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों का संगठन आज सोमवार को देशभर के अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाएं बंद कर दी है।
- कोलकाता में दरिंदगी के बाद फूटा डॉक्टरों का गुस्सा
- दिल्ली के RML में OPD की बंद
- देश के कई शहरों में धरने पर बैठे डॉक्टर
- डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का विरोध
- देशभर में डॉक्टरों की ह़ड़ताल
- डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी और सर्जरी सेवाएं बंद
फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की मांग
आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगों को स्वीकार किया जाना चाहिए और उन पर तेजी से कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना का विरोध कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस बर्बरता या दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। शांतिपूर्वक विरोध करने के उनके अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। मृतक डॉक्टर के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, इस मामले में जल्द से जल्द न्याय हो। केंद्र सरकार को सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य प्रोटोकॉल जारी करना चाहिए और उसे लागू करना चाहिए, जिससे इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही सेंट्रल हेल्थकेयर प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने में तेजी लाने के लिए मेडिकल एसोसिएशन और कम्युनिटी वाली एक्सपर्ट कमेटी का तत्काल गठन किये जाने की भी मांग की गई है।
देशभर में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर उतर गये हैं। देश के कई सरकारी अस्पतालों में हड़ताल का असर नजर आ रहा है। जहां ओपीडी के साथ सर्जरी और लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टरों ही देखते हैं। ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आज सोमवार को डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी सेवाएं ठप हो गईं। कोलकाता में हुई ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में आज दिल्ली के रेजीडेंट डॉक्टरों ने भी हड़ताल का ऐलान किया है।
पश्चिम बंगाल में तेज हुआ प्रदर्शन
कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या का मामला अब गरमाता जा रहा है। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों का विरोण प्रदर्शन जारी है। डॉक्टरों ने ओपीडी में अपनी अपनी सेवाएं देना बंद कर दी हैं। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांग है इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। देश भर के अस्पतालों में डॉक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जो जिम्मेदार अधिकारी हैं। उनके खिलाड़ सख्त कार्यवाही की जाए।
अस्पतालों में यह सेवाएं प्रभावित
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, कलावती बाल चिकित्सालय, सुचेता कृपलानी हॉस्पिटल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत, दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल सहित अन्य कई सरकारी अस्पतालों ने भी सोमवार 12 अगस्त को ओपीडी सेवा के साथ इलेक्टिव सर्जरी और लैब बंद रखने की घोषणा की है।
पारदर्शिता के साथ हो मामले की जांच
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ.शारदा प्रसाद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कोलकाता घटना का हम विरोध कर रहे हैं। FORDA ने इसे लेकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हम लोग चाहते हैं कि कोलकाता के आरजी कार अस्पताल में हुए लेडी डॉक्टर से दुष्कर्म और इसके बाद हत्या के मामले की सपेरेंट तरीके से जांच की जाए। बाकी आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएं। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
CBI को सौंपी जाए मामले जांच
वहीं दिल्ली एम्स में प्रदर्शन के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर इंद्र शेखर ने कहा पुलिस की जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं। इस प्रदर्शन में शामिल कई डॉक्टरों ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से जांच की मांग भी की है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएम से प्रमुख ममता बनर्जी ने भी लेडी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के साथ पूरे मामजे की सीबीआई जांच की बात कही है।