पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर भाजपा भड़की कहा हर हाल में राज्य की जनता को दिलाएंगे न्याय

भाजपा नेता लगातार ममता बनर्जी पर साध रहे निशाना

पश्चिम बंगाल में दो महिलाओं के साथ मारपीट और उन्हे निर्वस्त्र करने के मामले में भाजपा काफी आक्रोषित है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि राजनीति विरोध अलग बात है लेकिन महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं शर्मसार कर रही हैं। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में हिंसा कई सालों से लगातार हो रही है और वहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। लगातार अमानवीय घटनाएं सामने आ रही है। घटनाएं इतना ज्यादा व्यथित कर रही हैं कि भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार बयां करते करते रो पड़ी वे खुद के आंसू नहीं रोक पाई जबकि दूसरे नेताओं का कहना है कि बंगाल में किसी तरह की हिंसा नहीं होना चाहिए। वहां प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है और राज्य के गुंड बदमाश आम जनता पर जुल्म करते रहते हैं। ​जिसके आए दिन वीडिया वायरल हुए हैं।

कई वीडियो उपलब्ध नहीं हैं

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कहना है कि राज्य में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रहीं है। महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है। सरेआम छोड़छाड और निर्वस्त्र करने की घटनाएं होती है। उनके वीडियो भी नहीं आ पाते हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आखिर ये सब किसके शह पर हो रहा है। पुलिस प्रशासन कोई लगाम क्यों नहीं कसता है। उन्होंने मणिपुर में दो जनजातीय महिलओं को निर्वस्त्र करने और उन्हे घुमाने के घटना की निंदा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भी दो महिलाओं के साथ भी कुछ इसी तरह का दुव्र्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनो राज्यों की घटनाएं एक जैसी हैं लेकिन फर्क इतना है कि पश्चिम बंगाल के वीडियो उपलब्ध नहीं हो पाते है।

पुलिस वीडियो नहीं बनाने देती

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं होतीं है लेकिन पुलिस और गुंडे किसी को वीडियो नहीं बनाने देते हैं। यहां जिस तरह से महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है शायद ही किसी राज्य में ऐसा होता हो। उन्होंने कहा कि हाल में राज्य में पंचायत चुनाव हुए है जहां हिंसा आगजनी से लेकर बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं हुई और खुलेआम लोकतंत्र का मजाक उड़ाया गया। इसके बाद भी यहां घटनाओें का सिलसिला थमा नहीं हैं।

Exit mobile version