पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही चुनाव आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। चुनाव आयोग के आदेश के तहत राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) पद पर बदलाव किया गया है। पीयूष पांडे की जगह अब सिद्धनाथ गुप्ता को नया डीजीपी बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को भी उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्मंत नारियाला को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोलकाता पुलिस में भी बड़ा बदलाव किया गया है। सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं राज्य के गृह सचिव पद पर भी फेरबदल हुआ है। जगदीश प्रसाद मीणा की जगह 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संघमित्रा घोष को गृह सचिव बनाया गया है। इसके अलावा नटराजन रमेश बाबू को सुधार सेवा महानिदेशक और अजय मुकुंद रानाडे को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व आईजीपी (कानून-व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
West Bengal Election: से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, DGP और मुख्य सचिव समेत कई अफसर बदले
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #WestBengalElection #ElectionCommission #BengalPolitics #BreakingNews #IndiaNews #AssemblyElection
Related Content
पंजाब में नशे का मुद्दा: आप सरकार पर शाह का हमला, पीड़ित परिवारों से मुलाकात और केंद्र की जवाबदेही की चुनौती
By
DigitalDesk
October 20, 2026
Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग
By
DigitalDesk
October 20, 2026
ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम
By
DigitalDesk
October 20, 2026
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार
By
DigitalDesk
October 20, 2026
Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट
By
DigitalDesk
October 20, 2026