पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार गठन की तैयारियों में जुट गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच चुके हैं, जबकि पार्टी के सह-पर्यवेक्षक बिप्लब कुमार देब भी बंगाल पहुंच गए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि बीजेपी बंगाल में एक मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला अपना सकती है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम पद के लिए एक महिला चेहरे को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। महिला नेताओं में अग्निमित्रा पॉल, लॉकेट चटर्जी और रूपा गांगुली के नाम चर्चा में हैं। वहीं उत्तर बंगाल से आने वाले निशीथ प्रमाणिक का नाम भी तेजी से उभर रहा है। इस बीच शुभेंदु अधिकारी ने एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करते हुए उन्हें “आधुनिक युग का चाणक्य” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब “सोनार बांग्ला” के नए दौर की शुरुआत होने जा रही है।