Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पश्चिम एशिया संकट पर भारत हाई अलर्ट…सुरक्षा एजेंसियां सतर्क…प्रधानमंत्री मोदी ने आंतरिक सुरक्षा को लेकर दी ये चेतावनी

DigitalDesk by DigitalDesk
March 24, 2026
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
West Asia Tensions Energy Supply Crisis
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पश्चिम एशिया संकट पर भारत हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ते असर के बीच प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा कि कुछ तत्व हालात का फायदा उठाकर भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन सभी सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं।

Related posts

नॉर्वे शतरंज में भारत का ऐतिहासिक परचम, आर. प्रज्ञानानंदा बने चैंपियन; मैग्नस कार्लसन को दो बार हराकर रचा इतिहास

नॉर्वे शतरंज में भारत का ऐतिहासिक परचम, आर. प्रज्ञानानंदा बने चैंपियन; मैग्नस कार्लसन को दो बार हराकर रचा इतिहास

June 6, 2026
IIT कानपुर में CSE पाने के लिए कितनी रैंक चाहिए? JoSAA काउंसलिंग से पहले जानिए पूरा कटऑफ ट्रेंड

IIT कानपुर में CSE पाने के लिए कितनी रैंक चाहिए? JoSAA काउंसलिंग से पहले जानिए पूरा कटऑफ ट्रेंड

June 6, 2026
  1. पश्चिम एशिया तनाव पर भारत अलर्ट
  2. मोदी ने सुरक्षा खतरे की चेतावनी
  3. एलपीजी सप्लाई पर सख्त निगरानी
  4. फर्जी खबरों पर सरकार की नजर
  5. गैस बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि देश के हर सुरक्षा क्षेत्र—तटीय, सीमावर्ती, साइबर और रणनीतिक ठिकानों—पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस बीच गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एलपीजी सप्लाई चेन की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। गैस की उपलब्धता पर रोजाना निगरानी रखने, अफवाहों को तुरंत रोकने और किसी भी तरह की कालाबाजारी या जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यों को सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों पर भी नजर रखने और उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर गैस की कमी से जुड़ी झूठी अफवाहों को रोकने पर जोर दिया गया है।

साथ ही Indian Cyber Crime Coordination Centre ने एक नए साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है, जिसमें व्हाट्सएप के जरिए नकली “गैस बुकिंग अपडेट” फाइल भेजी जा रही है। इसे डाउनलोड करने पर फोन हैक हो सकता है और बैंक खाते से पैसा निकल सकता है। लोगों को केवल आधिकारिक ऐप का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Post Views: 267
Tags: #country internal security#Energy Supply Crisis#West Asia Tensions Energy Supply Crisis#West Asia Tensions Energy Supply Crisis and PM Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version