यूपी में शादी का जश्न बना मातम…. सड़क हादसे में दूल्हे समेत 8 की मौत”

यूपी में शादी का जश्न बना मातम…. सड़क हादसे में दूल्हे समेत 8 की मौत”

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशी मातम में बदल गई। एक बोलेरो कार हादसे में दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है।

यूपी में भीषण हादसा

हादसे में दूल्हे समेत आठ की मौत

पलटी खाते दीवार से टकराई कार

हादसे के बाद बिछ गईं लाशें ही लाशें

शादी से पहले मौत का तांडव

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दूल्हे सूरज पाल (20) समेत आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बारात हरगोविंदपुर गांव से सिरसौल (बदायूं) जा रही थी। 11 गाड़ियों में से एक बोलेरो गाड़ी पीछे छूट गई, जो जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन, रिश्तेदार व चालक की भी मौत हो गई।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो, 8 की मौत

शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने मौके पर ही सूरज पाल, बहन कोमल (15), चाची आशा (26), एश्वर्या (3), सचिन (22), मधु (20), गणेश (2), और चालक रवि (28) को मृत घोषित कर दिया।

बचाव कार्य में लगी जेसीबी और क्रेन

हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। खिड़कियां और दरवाजे फंस गए थे, जिससे लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। जेसीबी और क्रेन की मदद से पहले गाड़ी को सीधा किया गया और फिर दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। दो गंभीर घायलों को अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की वजह, तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज थी। गांव धनीपुर निवासी राजू के अनुसार, कार पलटते हुए जोरदार धमाके से दीवार से टकराई और अंदर फंसे लोग चीख-पुकार कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह हादसा तेज गति के चलते हुआ है।

विधायक पुत्र ने जताया दुख

हादसे की सूचना मिलते ही विधायक रामखिलाड़ी यादव के पुत्र अखिलेश यादव, पूर्व विधायक अजीत यादव, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, नायब तहसीलदार बबलू कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। वहीं हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी गई है।… (प्रकाश कुमार पाण्डेय )

Exit mobile version