Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

Weather Update: पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड और कुहासे की चपेट में, मध्य प्रदेश बना कश्मीर

दिल्ली में दृश्यता शून्य

DigitalDesk by DigitalDesk
January 9, 2023
in उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
Weather Update: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, लखनऊ में 12 साल का सबसे ठंडा दिन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली, भोपाल, लखनऊ और पटनाः  पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। कोहरा इतना घना है कि बिहार में फ्लाइट पटना की जगह कोलकाता पहुंच गयी, तो दिल्ली में विजिबिलिटी 25 मीटर मात्र है। मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड झेल रहा है। सोमवार यानी 9 जनवरी को भी ठंड और शीतलहर जारी रहेगी। अगले 4 दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मध्य प्रदेश बना कश्मीर

मध्य प्रदेश में रविवार को 10 शहरों में रात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड गया है। मैदानी इलाकों में मध्यप्रदेश का नौगांव देश का सबसे ठंडा रहा। यहां शनिवार-रविवार की रात का पारा 0 से नीचे माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

उत्तर भारत में भीषण शीतलहर

उत्तर भारत के आधे से ज्यादा इलाकों में भीषण शीतलहर जारी है। यूपी, बिहार और पंजाब के कई इलाकों में दृश्यता ना के बराबर रही। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 25 मीटर तक दर्ज की गई है। सोमवार सुबह राजस्थान के गंगानगर, यूपी के आगरा और लखनऊ में दृश्यता शून्य रही।

राजधानी दिल्ली में हालात बदतर

राजधानी दिल्ली में लगातार पांचवें दिन सोमवार यानी 9 जनवरी को भी शीतलहर जारी है। कई इलाकों में तापमान 3 डिग्री पहुंच गया। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 25 मीटर तक दर्ज की गई। इसके चलते 29 ट्रेनें दो से पांच घंटे लेट चल रही हैं। साथ ही खराब मौसम के चलते 15 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, यानी दिल्ली में घना कोहरा, ठंड और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली के ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है।

सुधर सकते हैं हालात

उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने से पूरे उत्तर भारत का न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तीन दिन बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।

अपडेट्स
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह दो हादसे हुए। इनमें 8 की मौत हो गई।
  • कोहरे की वजह से उत्तर भारत में 29 ट्रेनें लेट चल रही हैं।
  • दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी कोहरे की वजह से 15 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी।
Post Views: 216
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version