31 अगस्त 2025 का मौसम अपडेट… 4 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

Weather update Heavy rain alert in Haryana and Punjab

31 अगस्त 2025 का मौसम अपडेट… 4 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 31 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। रविवार और सोमवार को उत्तरी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ पश्चिमी तटीय राज्यों में भी बारिश का जोर रहेगा।

मुख्य अलर्ट

उत्तर भारत – दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड-हिमाचल में तेज हवाएं + मूसलाधार बारिश + बिजली गिरने का खतरा

पहाड़ी राज्य – उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बादल फटने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का अलर्ट

पश्चिम भारत – मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा

पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत – असम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में भी भारी वर्षा का अनुमान

राज्यवार मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली-NCR
30 अगस्त से 3 सितंबर तक लगातार बारिश
अधिकतम तापमान : 32°C, न्यूनतम : 27°C
यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ, निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना

उत्तर प्रदेश

31 अगस्त और 1 सितंबर को आंधी + बिजली गिरने का खतरा
लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश
पेड़ गिरने और जलभराव की आशंका

बिहार
4 सितंबर तक ठनका + भारी वर्षा
पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर सहित 30+ जिले प्रभावित
नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा

राजस्थान

17 जिलों में भारी बारिश दर्ज, कई जिलों में अलर्ट जारी। राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आने वाले 5 से 6 दिन तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जयपुर : 26°C न्यूनतम, 32°C अधिकतम

मुंबई व महाराष्ट्र
30–31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से अति भारी वर्षा
लातूर, नांदेड़ में पुल-सड़कें बंद
गणेश उत्सव पर असर संभव

उत्तराखंड व हिमाचल
बादल फटने + लैंडस्लाइड का खतरा
चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, किन्नौर, कुल्लू में तबाही की घटनाएं
प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

पंजाब व हरियाणा

दोनों राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश, जिससे राज्य के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन है।
वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम अधिकतम
जम्मू-कश्मीर 12°C 14°C
शिमला 17°C 21°C
देहरादून 23°C 28°C
जयपुर 26°C 32°C
दिल्ली 27°C 32°C
भोपाल 24°C 29°C
मुंबई 27°C 29°C
लखनऊ 27°C 31°C
पटना 27°C 33°C
हैदराबाद 23°C 29°C
चेन्नई 28°C 35°C

सावधानियां

खराब मौसम होने पर घर से बिना जरुरत के बाहर न निकलें। आकाशीय बिजली से बचाव हेतु खुले मैदान/पेड़ों के नीचे न खड़े हों। निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें। यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें। ( प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version