2025 का मौसम अपडेट: देशभर में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक रेड अलर्ट जारी
यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, जानिए अपने शहर का मौसम हाल
देश के कई हिस्सों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और इसका प्रभाव अब आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है। 3 अगस्त 2025 को भारत मौसम विज्ञान विभाग India Meteorological Department ने उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। India Meteorological Department ने इन स्थानों पर बिजली गिरने lightning strike की भी चेतावनी जारी warning issued की गई है।
दिल्ली-एनसीआर: हल्की बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3 अगस्त को बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। खासकर लक्ष्मी नगर, पीतमपुरा, आनंद विहार, उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, कौशांबी, वैशाली और गुरुग्राम में भी मौसम हल्का ठंडा रह सकता है।
उत्तर प्रदेश: 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 3 अगस्त को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
अलर्ट वाले प्रमुख जिले:
सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया आदि।
इन जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।
बिहार: पूर्वी जिलों में मूसलाधार बारिश
बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, सुपौल और मधुबनी में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। जबकि पटना, बेगूसराय, मुंगेर, नालंदा, गया, नवादा, जमुई और शेखपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
प्रमुख शहरों का तापमान (3 अगस्त 2025)
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 32°C 28°C
मुंबई 29°C 27°C
कोलकाता 32°C 28°C
चेन्नई 33°C 26°C
लखनऊ 29°C 26°C
पटना 29°C 27°C
रांची 28°C 24°C
अमृतसर 33°C 27°C
हैदराबाद 31°C 24°C
मध्य प्रदेश: बाढ़ जैसे हालात
मध्य प्रदेश के मुरेना, विदिशा, अशोकनगर, सागर, शिवपुरी, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, छतरपुर, ग्वालियर, गुना, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य के कई हिस्सों में निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
राजस्थान: कुछ जिलों में भारी बारिश
हालांकि राजस्थान के अधिकांश जिलों में 3 अगस्त को राहत मिल सकती है, लेकिन अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा और धौलपुर में तेज बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में स्थानीय बाढ़ या जलजमाव की स्थिति बन सकती है।
हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों में फिर से खतरा
हिमाचल प्रदेश में सिरमौर, सोलन, शिमला, किन्नौर और बिलासपुर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी घटनाओं की आशंका है, इसलिए यात्रा से पहले अपडेट लेना जरूरी है।
उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में सतर्कता
उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में भारी बारिश का अलर्ट है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन और बादल फटने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।..( प्रकाश कुमार पांडेय )





