मौसम अपडेट: हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी बरसात का असर

Weather update Heavy rain alert in Haryana and Punjab

मौसम अपडेट: हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी बरसात का असर

पहाड़ी से मैदानी इलाकों तक बारिश की मार

हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में लगातार बारिश से तबाही के बाद अब पंजाब-हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में भी खतरा बढ़ गया है। पहाड़ों से उतर रहा पानी नदियों का जलस्तर बढ़ा रहा है और बाढ़ जैसे हालात पैदा कर रहा है।

पंजाब की स्थिति गंभीर

पंजाब के 9 जिलों के 1000 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आने की कगार पर।

करीब 3 लाख एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में खेती वाली जमीन जल मग्न हो चुकी है।

फसलों को भारी नुकसान।

कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट।

अलर्ट वाले जिले

पंजाब: चंडीगढ़, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, लुधियाना, मलेरकोटला, पटियाला, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), शहीद भगत सिंह नगर।

हरियाणा: अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर।

दिल्ली-NCR का मौसम

येलो अलर्ट जारी।

सुबह और दोपहर में गरज-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना।

नोएडा और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के आसार।

दिनभर बादल छाए रहेंगे, कुछ जगह गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version