Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Weather news today: आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट… झारखंड में ऑरेंज तो रेड अलर्ट के दायरे में हिमाचल के तीन जिले

DigitalDesk by DigitalDesk
July 6, 2025
in Uncategorized
0
Weather news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मौसम के समाचार: आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट… झारखंड में ऑरेंज तो रेड अलर्ट के दायरे में हिमाचल के तीन जिले

भारतीय मौसम विभाग IMD ने Weather news today आज रविवार 6 जुलाई 2025 को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की ओर से झारखंड के कई जिलों में आज रविवार को बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है इसके अतिरिक्त ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। जिसमें अलर्ट विशेष रूप से गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। IMD के बुलेटिन के अनुसार, रविवार सुबह इन जिलों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। इसके अतिरिक्त, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश का अनुमान है। इस बारिश के चलते भूस्खलन, जलभराव और यातायात बाधाओं की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को नदियों और जलस्रोतों के पास न जाने और बिना आवश्यकता के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

झारखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी—हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट.. सैकड़ों सड़कें बंद

Monsoon hits Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में मानसून की मार तेज हो गई है। पिछले कुछ दिनों की लगातार बारिश के चलते राज्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक 260 से अधिक सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनमें से 176 सड़कें अकेले मंडी जिले में अवरुद्ध हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इन जिलों में अत्याधिक बारिश की आशंका है, जिससे भूस्खलन, बाढ़ और जानमाल के नुकसान की गंभीर चेतावनी दी गई है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन, शिमला और कुल्लू जैसे जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से निचले इलाकों से दूर रहने, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा न करने और आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने की अपील की है।

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। बिजली गिरने, भूस्खलन, और सड़कों के अवरोध की संभावना। प्रशासन और राहत दल अलर्ट पर हैं। आम नागरिकों से अपील: सतर्क रहें, मौसम अपडेट पर ध्यान दें। 6 जुलाई 2025: बारिश के बावजूद दिल्ली-NCR उमस भरी गर्मी का सितम जारी… हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में भयंकर बारिश का अलर्ट वहीं दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी का सितम जारी है। हालांकि मौसम विभाग (आईएमडी) ने 6 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 6 जुलाई को दोपहर, शाम और रात में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। उधर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में 6 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी दी है कि दिन भर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं दर्ज हो सकती हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की गंभीर चेतावनी (रेड या ऑरेंज अलर्ट) नहीं दी गई है। 6 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। इस दिन ह्यूमिडिटी का स्तर सुबह 85 प्रतिशत और शाम को 65 प्रतिशत के आसपास रहेगा, जिससे मौसम में भारी उमस बनी रहेगी।

पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश जारी

राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता जारी है और विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में बूंदी के इंद्रगढ़ में सबसे अधिक 144 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में इंद्रगढ़ में 14 सेंटीमीटर, धौलपुर के बाड़ी में सात सेंटीमीटर, जयपुर के फागी में पांच सेंटीमीटर, राजसमंद के आमेट, अलवर के कठूमर, बारां के किशनगंज, बाड़मेर के सेड़वा तथा टोंक के मालपुरा में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश हुई। मौसम केंद्र ने बताया कि इसके अलावा बीकानेर, नागौर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, झुंझुनू व सवाईमाधोपुर सहित विभिन्न जिलों में अनेक जगह एक सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान के कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन से चार दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने व कहीं-कहीं भारी से अति-भारी बारिश होने की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश की संभावना है। कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 8 से 10 जुलाई के बीच भी गरज के साथ बारिश या तूफानी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खुले स्थानों पर बिजली चमकते समय सावधानी बरतें, बेवजह बाहर निकलने से बचें और वाहन चलाते समय सतर्कता रखें। —(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 187
Tags: #Weather news today 6 july 2025Weather News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version