बदलते मौसम की दस्तक…दिल्ली में धुंध… महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान में बारिश के आसार, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी

Cyclonic storm Montha impacts coastal Andhra Pradesh weather changes in MP too

बदलते मौसम की दस्तक…दिल्ली में धुंध… महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान में बारिश के आसार, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR: हवा में धुंध और प्रदूषण का असर

दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप रहेगी लेकिन वातावरण में धुंध और प्रदूषण की परत बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान 18°C और अधिकतम 31°C तक पहुंच सकता है। 4 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे रात का तापमान बढ़ेगा और उसके बाद सर्द हवाओं की शुरुआत होगी।
अभी बारिश का कोई अलर्ट नहीं, लेकिन AQI खराब स्तर पर बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश: बेमौसम बारिश से बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर तक रुक-रुककर बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से रात का तापमान घटकर 17°C तक जा सकता है।
अगले सप्ताह से सुबह घना कोहरा और ठंडी हवाएं असर दिखाने लगेंगी।लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की वर्षा का अनुमान है।

महाराष्ट्र: 12 जिलों में येलो अलर्ट
महाराष्ट्र में कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटे भारी पड़ सकते हैं। 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मुंबई में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 25°C रह सकता है। समुद्र तटीय इलाकों में तेज हवाओं के कारण मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह।

हिमाचल-उत्तराखंड: बर्फबारी और ठंड का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों में पहली बड़ी बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। शिमला, मनाली, केदारनाथ और बदरीनाथ जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 09°C और अधिकतम 19°C,
जबकि श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 09°C तक दर्ज किया जा सकता है। पर्यटकों को ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा से पहले अपडेट लेते रहने की सलाह।

पश्चिम बंगाल: उत्तर जिलों में भारी बारिश का अनुमान

कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से उत्तर बंगाल के जिलों—दिनाजपुर, मालदा और जलपाईगुड़ी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। दो दिन बाद मौसम साफ हो जाएगा। कोलकाता में अधिकतम 31°C और न्यूनतम 25°C रहेगा।

राजस्थान और मध्य प्रदेश: बादलों की आवाजाही

राजस्थान में बादल छाए रहेंगे, जयपुर में हल्की फुहार की संभावना है।जयपुर का तापमान: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 19°C। मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर के आसमान में आंशिक बादल रहेंगे, भोपाल का तापमान: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 18°C।

शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 31°C 18°C
मुंबई 33°C 25°C
कोलकाता 31°C 25°C
चेन्नई 31°C 27°C
लखनऊ 33°C 20°C
पटना 28°C 22°C
रांची 28°C 17°C
भोपाल 28°C 18°C
जयपुर 31°C 19°C
शिमला 19°C 09°C
श्रीनगर 23°C 09°C

उत्तर भारत: धुंध, ठंड और आंशिक बादल
पूर्वी भारत: कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाएं
पश्चिम भारत: महाराष्ट्र में भारी बारिश का खतरा
दक्षिण भारत: चेन्नई में उमस भरा मौसम, समुद्री हवाएं सक्रिय
पहाड़ी राज्य: हिमपात और ठंडी हवाओं की शुरुआत
2 नवंबर का दिन बदलते मौसम का संकेत दे रहा है — कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी और कहीं बढ़ती धुंध। अब आने वाले हफ्ते में देश के कई हिस्सों में सर्दियों की आधिकारिक दस्तक तय मानी जा रही है। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version