मौसम का कहर जारी: आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में रेड अलर्ट..दिल्ली में फिर से बढ़ा बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग ने आज मंगलवार 2 सितंबर को उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड और येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, मुंबई और गुजरात के निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है।
दिल्ली में फिर से बढ़ा बाढ़ का खतरा
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से दिल्ली में हालात बिगड़ गये हैंं। यहां यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की निचली बस्तियों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।
- हथिनीकुंड बैराज से पानी का बहाव बढ़ा
- फिर से खतरे के निशान पर पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर
- निचले इलाकों में अलर्ट, प्रशासन की टीम सतर्क
- लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील
पंजाब में बाढ़ से डूबे 1300 गांव
- सतलज, ब्यास और रावी नदियों के उफान और लगातार बारिश ने पंजाब में तबाही मचा दी है। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
- सतलज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं
- बाढ़ की चपेट में 1300 से ज्यादा गांव
- अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है
- वहीं राहत-बचाव कार्य जारी है
- प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और सेना की टीमें तैनात की गई हैं
उत्तर प्रदेश रेड अलर्ट जारी
प्रभावित जिले: हापुड़, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, रामपुर, खेरी, बहराइच, बरेली, फरुखाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अमेठी, प्रयागराज।
संभावना: 15 मिमी/घंटा की रफ्तार से मूसलाधार बारिश।
बिहार येलो अलर्ट
सबसे अधिक प्रभावित जिलों में मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के साथ गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर।
संभावना: बारिश + वज्रपात, 30–40 किमी/घंटा की हवा।
उत्तराखंड रेड अलर्ट: देहरादून, टिहरी गढ़वाल।
भारी बारिश: उत्तरकाशी, बागेश्वर, चम्पावत, चमोली।
1 सितंबर) ही देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली में स्कूल बंद रहे।
हिमाचल प्रदेश
रेड अलर्ट: सिरमौर, शिमला, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर।
भारी बारिश चेतावनी: ऊना, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा।
बादल फटने की भी संभावना।
मध्य प्रदेश
भारी बारिश अलर्ट: कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, खांडवा, राजगढ़, उज्जैन, रतलाम, शिवपुरी। वहीं मौसम विभाग की ओर से लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाी दी गई है।
राजस्थान
भारी बारिश अलर्ट: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, बारन, चित्तौड़गढ़, सीकर, झुंझुनू, चुरू, भिलवाड़ा।
गुजरात व महाराष्ट्र
लगातार एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला।
गुजरात: अहमदाबाद के निचले इलाकों में जलभराव का खतरा।
महाराष्ट्र: मुंबई और आसपास में भारी बारिश की संभावना।
प्रमुख शहरों का अनुमानित तापमान (2 सितंबर 2025)
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 27°C 25°C
मुंबई 28°C 27°C
कोलकाता 30°C 27°C
चेन्नई 34°C 28°C
लखनऊ 31°C 27°C
पटना 32°C 28°C
रांची 26°C 22°C
देहरादून 23°C 22°C
शिमला 18°C 16°C
आज 2 सितंबर को उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल और बिहार में रेड और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। मध्य भारत (एमपी-राजस्थान) और पश्चिम भारत (गुजरात-महाराष्ट्र) में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।(प्रकाश कुमार पांडेय)