देश में इन मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। दिल्ली और एनसीआर में 20 मार्च की शाम के दौरान बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। रुक-रुक कर बारिश देर रात तक जारी रही। हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तीव्र बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में खासी गिरावट आई।
स्कायमेट वेदर का अनुमान उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ियों पर होगी बर्फबारी
इस बीच 20 मार्च की शाम दिल्ली में भी तापमान गिरा। 18.30 से 19.30 बजे के बीच एक घंटे के अंतराल में दिल्ली का तापमान 21 डिग्री से गिरकर 16 डिग्री पर आ गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में इसी तरह की गिरावट दर्ज की गई।
स्काईमेट वेदर के अनुसार, इन मौसमी गतिविधियों के के कई कारण हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है।
21 से 25 मार्च को भी होगी बारिश
आज 21 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दोपहर के समय गरज के साथ छींटे और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर भारत में 23 मार्च की रात और 25 मार्च की रात के बीच एक और बारिश की संभावना है। राजस्थान के कई हिस्सों, विशेष रूप से उत्तर पश्चिमी और मध्य जिलों में भी उस अवधि के दौरान पूर्व मानसून गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों जैसे किन्नौर, लाहुल और स्पीति, कुल्लू, केलांग और चंबा में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई है। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ी।
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश भी दर्ज की गई। उत्तरकाशी, गंगोत्री, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसी जगहों पर बारिश और हिमपात हुआ। हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि, उत्तराखंड में 22 मार्च तक बारिश और अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी हो सकती है।