Weather Forecast 24 November 2025: देशभर में बढ़ती ठंड, उत्तर भारत में शीतलहर की आहट, दक्षिण–पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Storms heavy rains and cold wave

Weather Forecast 24 November 2025:

देशभर में बढ़ती ठंड, उत्तर भारत में शीतलहर की आहट, दक्षिण–पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में मौसम का मिज़ाज हर दिन बदल रहा है और 24 नवंबर 2025 का दिन कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। एक ओर उत्तर भारत में ठंड तेज़ी से बढ़ रही है, वहीं दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छह राज्यों—तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह—में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू–कश्मीर में तापमान में तेज गिरावट के संकेत मिले हैं। देशभर के लोगों को स्वास्थ्य और यात्रा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

24 नवंबर 2025 का दिन देश के मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय वेदर सिस्टम के कारण तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान–निकोबार में अगले 24 घंटों के दौरान तेज़ बारिश के साथ 35–55 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। समुद्र किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है। मछुआरों से अगले 48–72 घंटों तक समुद्र में न जाने की अपील की गई है क्योंकि ऊँची लहरें और तेज़ हवाएँ समुद्री गतिविधियों को प्रभावित कर सकती हैं।

तमिलनाडु और केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, कोट्टायम, पठानमथिट्टा, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। केरल में 26 नवंबर तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश जारी रहेगी, जिसमें 24 घंटे में 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट और नमी में बढ़ोतरी होगी।

उत्तर भारत में शीतलहर की आहट

उधर उत्तर भारत में ठंड का असर हर दिन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल और कश्मीर में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से 3–5°C कम है, जो शीतलहर की शुरुआती चेतावनी देता है। पहाड़ी राज्यों में रातें बेहद सर्द होंगी और पर्वतीय इलाकों में कोहरा भी घना हो सकता है।

देशभर का शहर–वार तापमान (24 नवंबर 2025)
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

दिल्ली 25°C 11°C
मुंबई 34°C 22°C
कोलकाता 29°C 17°C
चेन्नई 29°C 24°C
लखनऊ 26°C 12°C
पटना 26°C 17°C
रांची 25°C 12°C
शिमला 16°C 06°C
भोपाल 28°C 10°C
जयपुर 28°C 11°C
नैनीताल 17°C 06°C
दिल्ली में कल का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने वाली है। 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 10–11°C रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25°C रहेगा। सुबह के समय 20–25 किमी/घंटा की हवा चलेगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

सबसे बड़ी चिंता AQI की है।

बवाना में AQI 435 (गंभीर)

आनंद विहार में AQI 429 (बेहद खराब)

NSIT द्वारका में AQI 313 (बहुत खराब)

दिल्लीवासियों को प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क पहनने और सुबह की वॉक से बचने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी के बड़े शहर—लखनऊ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, अलीगढ़ और झांसी—में तापमान तेजी से नीचे जाएगा। ऊपरी बादलों के कारण रात में हल्की गर्मी रह सकती है, लेकिन दिन में ठंड का असर तेज होगा।
बिहार का मौसम

बिहार में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सुबह की हवा 15–20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी, जिससे ठंड का अहसास और ज्यादा बढ़ेगा। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी रखने की सलाह दी गई है। सुबह धुंध के चलते दृश्यता कम हो सकती है।

हिमाचल और उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड

पर्वतीय राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में ठंड और तेजी से बढ़ेगी। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में तापमान एक अंक तक गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।
उत्तराखंड: अधिकतम तापमान 24°C, न्यूनतम 8°C
ऊंचाई वाले इलाकों में पाला और कड़ाके की सर्दी
कोहरा घना होने से यात्रा पर असर

Exit mobile version