मौसम 30 अक्टूबर 2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, गुजरात में बिजली गिरने की संभावना दिल्ली-एनसीआर में मौसम

Weather for 30 October 2025

मौसम 30 अक्टूबर 2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक, यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, गुजरात में बिजली गिरने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो चुकी है और तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी की एडवाइजरी जारी की है। आज (30 अक्टूबर) अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय हवाएं 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जो दोपहर तक 10 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ सकती हैं। दिन ढलने के साथ हवाओं की रफ्तार कम हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश (यूपी) में मौसम

उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी, और आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश और हल्की बौछारों की संभावना जताई है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर बारिश के छींटे पड़ सकते हैं।

राजस्थान में मौसम:
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है, लेकिन 29 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक हल्की और मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। मौसम में किसी बड़े बदलाव का कोई संकेत नहीं है, और अगले 5-7 दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

गुजरात में मौसम:
गुजरात और सौराष्ट्र व कच्छ क्षेत्रों में मौसम विभाग ने गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों में कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। विशेष रूप से गुजरात में बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

तेलंगाना में मौसम:
आईएमडी ने तेलंगाना में 30 अक्टूबर को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी इसी प्रकार का मौसम रहेगा। तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और यनम में 29 से 31 अक्टूबर के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बिहार में मौसम:

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 48 घंटों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज की संभावना है। बारिश के साथ-साथ तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। 30 अक्टूबर 2025 को दिल्ली-एनसीआर में ठंड की शुरुआत हो चुकी है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, और राजस्थान में बारिश के संकेत हैं। गुजरात और तेलंगाना में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। सभी राज्यों के लिए मौसम का हाल अलग-अलग रहने वाला है, और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करना जरूरी होगा। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version