मौसम 17 अक्टूबर 2025: दिल्ली-NCR में गर्मी के साथ रहेगा हल्की ठंड का अहसास… जानें क्या कहती है यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड की वेदर रिपोर्ट

Vijayadashami the weather may change in Kosi area

मौसम 17 अक्टूबर 2025: दिल्ली-NCR में गर्मी के साथ रहेगा हल्की ठंड का अहसास… जानें क्या कहती है यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड की वेदर रिपोर्ट

Weather मौसम 17 अक्टूबर 2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा, फिर ठंड बढ़ेगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में कल हल्के बादल छाए रहेंगे और रात में गुलाबी ठंड का अहसास होगा।
weather forecast

मौसम 17 अक्टूबर 2025: इस वक्त दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज कुछ अटपटा सा है। यहां दिन के वक्त गर्मी तो रात में हल्की-हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, उसके बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने लगेगी।

वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में यानी शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने की संभावना है। आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए रहेंगे। रात के समय गुलाबी ठंड का अहसास भी हो सकता है।

आपके शहर का weather forecast

दिल्ली 33°C 18°C
मुंबई 35°C 26°C
कोलकाता 32°C 25°C
चेन्नई 31°C 27°C
लखनऊ 33°C 20°C
पटना 31°C 22°C
रांची 28°C 17°C
भोपाल 30°C 20°C
जयपुर 31°C 19°C
शिमला 19°C 09°C
श्रीनगर 23°C 09°C

कोलकाता weather forecast बारिश की संभावना
कोलकाता weather forecast में लगातार चौथे दिन भी आसमान से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, मौसम विभाग की माने तो आने वाले शनिवार और रविवार को बंगाल के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में बारिश की संभावना कम है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। कोलकाता में बुधवार को भी मौसम शुष्क रहा। शहर में पिछले चार दिनों से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। यह बारिश मुख्य रूप से बंगाल के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकती है।

उत्तर भारत में ठंड की आहट

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बदली छा सकती है। हालांकि, ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। लेकिन, सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पारा तेजी से गिर रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जाएगा, जिससे सर्दी बढ़ने की संभावना है। आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) ने अनुमान जताया है कि अगर दिवाली तक इसी तरह बर्फबारी जारी रही, तो शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में 21 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर का अहसास हो रहा है। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version