दिल्ली में उमस भरी गर्मी का करेगी परेशान… केरल और महाराष्ट्र में होगी आफत की बारिश…जानें कैसा रहेगा आज देश का मौसम
Weather Today Live Update भारत में आज 28 मई 2025 को Weather News मौसम की स्थिति विविध रहेगी। जिसमें कुछ क्षेत्रों में जहां भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है तो वहीं अन्य क्षेत्रों में लू और अत्यधिक गर्मी का प्रभाव देखा जा सकता है।
दक्षिण भारत: भारी बारिश और मानसून की शुरुआत
केरल और कर्नाटक— India Meteorological Department भारतीय मौसम विभाग की माने तो केरल और कर्नाटक में 30 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD ने इसकी भविष्यवाणी की है। इन राज्यों में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है।
Rain in Karnataka Bengaluru बेंगलुरु शहर में मई में अब तक का सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड बना है। जिसमें कुल 307.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
🌩️ पश्चिम बंगाल में मानसून की प्रारंभिक दस्तक
कोलकाता और आसपास के क्षेत्र में मानसून की दस्तक, India Meteorological Department ने 28 मई से पश्चिम बंगाल में मानसून के आगमन की घोषणा की है। इसके साथ ही 29 और 30 मई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
उत्तर भारत में अब भी लू और गर्मी का प्रभाव
Weather News दिल्ली एनसीआर के साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में आज 28 मई तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। जिसमें कुछ क्षेत्रों में तापमान 40°C से भी ऊपर जा सकता है।
Weather Today Live Update राजस्थान के मौसम की बात करें तो 28-30 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश में गर्मी और आंशिक बादल
MP की राजधानी भोपाल शहर में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा है। वहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी
महाराष्ट्र के मुंबई शहर में मई में अब तक की सबसे अधिक एक दिन की बारिश दर्ज की गई है। जिसमें गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं शामिल हैं।
Weather News कोल्हापुर और पुणे में India Meteorological Department की ओर से कोल्हापुर के लिए ‘रेड अलर्ट’ और पुणे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। जिससे इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बन रही है।…प्रकाश कुमार पांडेय