weather condition Mumbai: लगातार हो रही बारिश ने किया महानगर को बेहाल…IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी…

weather condition Mumbai

weather condition Mumbai: लगातार हो रही बारिश ने किया महानगर को बेहाल…IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी…

मुंबई में मौसम दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने वहां की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जगह-जगह जलभराव की वजह से फ्लाइट्स, ट्रेन और बस सेवाओं पर असर पड़ा है। मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

IMD का अलर्ट – कहाँ कितना खतरा?

मुंबई में असज बुधवार 20 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट – अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना।

ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग: ऑरेंज अलर्ट पर रहेंगे।

रायगढ़ और पुणे जिले के घाट क्षेत्र: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट – बेहद भारी बारिश का अंदेशा।

मध्य महाराष्ट्र: बारिश की संभावना नहीं।

मराठवाड़ा और विदर्भ: कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश।

कब थमेगी बारिश?

आईएमडी का अनुमान है कि गुरुवार से बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी। हालांकि, मंगलवार और बुधवार की तेज बरसात ने मुंबई की तैयारियों की पोल खोल दी है। लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर यह सवाल खड़ा हुआ है कि वित्तीय राजधानी हर साल बरसात की आफत से क्यों नहीं उबर पाती।

बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार

रेलवे: पानी भरने से मध्य रेलवे की मुख्य और बंदरगाह लाइनों पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित।

एयरपोर्ट: उड़ानों पर असर, कई फ्लाइट्स विलंबित।

शिक्षण संस्थान: स्कूल, कॉलेज बंद रहे।

बॉम्बे हाई कोर्ट में भी बारिश के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है।

सड़कें: कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित।

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र

मुंबई और उपनगरों के कई हिस्सों में पानी भरने से यातायात ठप।

रायगढ़ और पुणे के घाट इलाकों में भारी बारिश का खतरा – रेड अलर्ट जारी।

मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग – ऑरेंज अलर्ट पर।

मुंबई की बरसात इस बार भी लोगों के लिए आफत बनकर आई है। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। फिलहाल लोगों को राहत की उम्मीद गुरुवार से है, जब बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना जताई गई है। लेकिन जब तक आसमान साफ नहीं होता, तब तक मुंबईकरों की मुश्किलें जारी रहने वाली हैं। ( प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version