देशभर में मौसम का अलर्ट, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा….उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर

weather across the country has once again taken a turn Latest updates from IMD

देशभर में मौसम का अलर्ट, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा

देश के उत्तरी हिस्सों में जहां ठंड से थोड़ी राहत मिली है, वहीं अब मौसम विभाग ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों के भीतर देश के 9 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है।

9 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी और भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 22 जनवरी को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश हो सकती है। 25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, जबकि 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ में सुबह के समय शीतलहर चल सकती है। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार हैं। तेज हवाएं चल सकती हैं। 23 जनवरी की सुबह घने कोहरे से लोगों को परेशानी हो सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम भारी रहने वाला है। कानपुर, लखनऊ, बरेली, सहारनपुर, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

बिहार का मौसम

बिहार के लिए राहत की खबर है। अगले 48 घंटे तक कोई चेतावनी नहीं है। पटना, गया, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया समेत कई जिलों में शीतलहर से राहत मिलेगी। पटना में कल अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में 23 जनवरी को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उत्तरकाशी और  थौरागढ़ में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Exit mobile version