मौसम अलर्ट: 11 और 12 सितंबर को यूपी में भारी बारिश का कहर, इन जिलों में सतर्क रहें

Weather Alert in up

मौसम अलर्ट: 11 और 12 सितंबर को यूपी में भारी बारिश का कहर, इन जिलों में सतर्क रहें

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 और 12 सितंबर 2025 को राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश का तांडव

मौसम विभाग ने अपने ताज़ा बुलेटिन में कहा है कि 11 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 12 सितंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी से उठी नमी भरी हवाओं और मानसूनी ट्रफ की सक्रियता के कारण यह स्थिति बनी है। इससे कई जिलों में बारिश का दौर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा।

अगले 24–48 घंटों में अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

निचले इलाकों में जलभराव की आशंका
सड़कों पर कीचड़ और जाम की स्थिति
बिजली आपूर्ति पर असर पड़ने की संभावना
फसलों को नुकसान की भी चेतावनी

किन जिलों में अलर्ट?
11 और 12 सितंबर
गोरखपुर
संत कबीर नगर
बस्ती
कुशीनगर
महाराजगंज
सिद्धार्थ नगर
गोंडा
बलरामपुर
श्रावस्ती
बहराइच
लखीमपुर खीरी
आसपास के क्षेत्र

13 सितंबर
कुशीनगर
महाराजगंज
सिद्धार्थ नगर
गोंडा
बलरामपुर
श्रावस्ती
बहराइच
लखीमपुर खीरी
सीतापुर
रामपुर
बरेली
पीलीभीत
शाहजहांपुर

प्रशासन की अपील
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम की जानकारी लगातार लेते रहें। गैर-जरूरी यात्रा से बचें।। बारिश के दौरान बिजली के खुले तारों और खंभों से दूरी बनाए रखें। बच्चों और वृद्धजनों का विशेष ख्याल रखें। राहत और बचाव दल को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। 11 और 12 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने सुरक्षा बरतने की हिदायत दी है। लोगों को सतर्क रहना होगा ताकि किसी बड़ी समस्या से बचा जा सके। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version