मौसम 5 अगस्त 2025: उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना

Weather 5 August 2025 Heavy rain alert in North India heavy rain likely in Delhi UP Uttarakhand and other states

मौसम 5 अगस्त 2025: उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना

5 अगस्त 2025 को Indian Meteorological Department भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना Heavy rain likely in North India जताई है। खासकर राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों Capital Delhi and North India में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के खतरे के बीच, Waterlogging in many states कई राज्यों में जलजमाव और यात्रा में रुकावट आ सकती हैMeteorological Department report । आइए जानते हैं मौसम विभाग की रिपोर्ट के बारे में….

दिल्ली में भारी बारिश की संभावना

दिल्ली में 5 अगस्त को फिर से झमाझम बारिश हो सकती है। सुबह के समय चांदनी चौक, अक्षरधाम, लक्ष्मीनगर, आनंद विहार, सफदरगंज, और लोधी रोड जैसे इलाकों में पानी भर सकता है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में घर से बाहर निकलते वक्त विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी।

यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी भारी वर्षा का अलर्ट

उत्तर प्रदेश: यूपी के विभिन्न इलाकों में, खासकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 5 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद जैसे जिलों में जलजमाव हो सकता है।

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की आशंका है। चंपावत, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, देहरादून, और रुद्रप्रयाग जैसे जनपदों में मौसम की स्थिति गंभीर हो सकती है।
हरियाणा: हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, महेन्द्रगढ़ जैसे जिलों में भारी वर्षा हो सकती है, जिससे जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, सतना, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा जैसे जिलों में भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति बन सकती है।
राजस्थान: राजस्थान में बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर, बांरा, जोधपुर में झमाझम बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन जलजमाव की संभावना भी रहेगी।

कई शहरों में मौसम की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, प्रमुख शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान कुछ इस प्रकार रह सकता है

आज मंगलवार प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
लखनऊ 25°C 30°C
रांची 24°C 29°C
पटना 25°C 30°C
दिल्ली 25°C 32°C
मुंबई 27°C 32°C
कोलकाता 24°C 27°C
चेन्नई 26°C 35°C
भोपाल 25°C 32°C
देहरादून 24°C 28°C

चेन्नई में सबसे अधिक तापमान 35°C

कोलकाता में सबसे कम तापमान 27°C

बादल छाए रहने या बारिश का संकेत देता है

लगभग सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 24-27°C के बीच

मॉनसून मौसम के अनुकूल है

सावधानी और सुझाव

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भारी बारिश और जलजमाव की संभावना है। इसलिए यदि यात्रा की योजना है तो पहले मौसम की रिपोर्ट चेक करें। उत्तराखंड और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है, इसलिए इन इलाकों में यात्रा करने से पहले सतर्क रहें। ऑफिस या अन्य कार्यों के लिए बाहर जाने से पहले बारिश और जलजमाव के कारण होने वाली परेशानियों से बचने के लिए समय से पहले रास्ता तय करें। आपका सुरक्षा ही प्राथमिकता होनी चाहिए, इसलिये मौसम की स्थितियों के अनुसार तैयार रहें। …( प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version