मौसम 22 अगस्त 2025: दिल्ली में उमस से बेहाल लोग, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। देशभर में मॉनसून का असर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। हल्की बूंदाबांदी से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 22 अगस्त से 27 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा।
दिल्ली-NCR का हाल
आज 22 अगस्त को जहां आंधी के साथ बारिश के साथ गरज-चमक की आशंका है। वहीं 23 से 25 अगस्त तक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मध्यम दर्जे की बारिश होगी।। इसके बाद 26 और 27 अगस्त को गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। गर्मी और उमस अभी बनी रहेगी, लेकिन अगले हफ्ते के दौरान रुक-रुककर होने वाली बारिश से राहत मिलेगी।
उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में आज 22 से 26 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना बन रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड – पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश – तेज बारिश और हवाओं का असर। पूर्वी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आज 22 से 29 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है।
आपके शहर का तापमान (22 अगस्त)
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 35°C 25°C
मुंबई 30°C 24°C
कोलकाता 29°C 26°C
चेन्नई 33°C 26°C
पटना 31°C 26°C
रांची 27°C 23°C
भोपाल 26°C 23°C
जयपुर 29°C 26°C
लखनऊ 32°C 26°C
शिमला 24°C 17°C
पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
22 से 24 अगस्त: अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बहुत ज्यादा बारिश की संभावना। 22 और 23 अगस्त 2025 को असम के साथ ही मेघालय में भ्ी अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नागालैंड, मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्य – लगातार बारिश से जलभराव और भूस्खलन की आशंका।
राजस्थान में अलर्ट
दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में आगामी 3-4 दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में भी 22 से 29 अगस्त के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग में जोरदार बारिश हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर फिलहाल उमस भरी गर्मी से जूझ रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)





