weather news :बिहार में 32 जिलों में आज 10 जून को “हॉट डे” की चेतावनी…जानें कैसा है आज आपके शहर का मौसम

Warning of Hot Day in 32 districts of Bihar today on 10 June

बिहार में 32 जिलों में आज 10 जून को “हॉट डे” की चेतावनी…जानें कैसा है आज आपके शहर का मौसम

10 जून 2025 मंगलवार का मौसम

भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। 10 June Tuesday weather जहां उत्तर भारत लू और भीषण गर्मी की चपेट में हैं तो वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आज भी मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय होती दिख रहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार देशभर के लिए आज मंगलवार 10 जून 2025 को विशेष चेतावनियां जारी की हैं। आइए जानते हैं प्रमुख राज्यों में कैसा रहेगा आज मंगलवार 10 जून को मौसम।

उत्तर भारत में चरम र गर्मी का प्रकोप

उत्तर भारत में इस समय गर्मी अपने चरम पर है। दिल्ली-NCR में आज मंगलवार 10 जून को अधिकतम तापमान 44°C के पार पहुंच सकता है। Indian Meteorological Department मौसम विभाग ने “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है। उमस और लू के कारण “फील-लाइक” तापमान 49°C तक महसूस किया जा रहा है। लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। लखनऊ के साथ ही कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत 27 जिलों में आज भी लू का अलर्ट Heat wave alert जारी किया गया है। कानपुर में आज सोमवार को अधिकतम तापमान 42.9°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं उमस Humidity ने परेशानी और बढ़ा दी है।

बिहार में 32 जिलों में आज 10 जून को “हॉट डे” की चेतावनी दी गई है। राज्य में पटना, गया और भागलपुर जैसे क्षेत्रों में लू का असर दिखाई दे रहा है। ऐसे में राज्य सरकार विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां आगे बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।

दक्षिण भारत में मानसून की फुहार

वहीं दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में आज से प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में आज 10 जून तक तेज हवाएं करीब 40–50 किमी/घंटा और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की अेर से मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

जबकि केरल और कर्नाटक में मानसून सक्रिय हो रहा है। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है और अगले दो-तीन दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है।

मध्य भारत में भीषण गर्मी बनी चुनौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे शहरों में आज 10 जून का तापमान 42°C तक पहुँच सकता है। हवा में नमी के चलते गर्मी और अधिक महसूस कहर ढा हो रही है। भोपाल में आज मंगलवार की सुबह का तापमान 36°C दर्ज किया गया है ।

मौसम विभाग @IMD की चेतावनी और सुझाव

दिल्ली के साथ ही यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार में “हीटवेव” अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिणी तटीय राज्यों में आज गरज-चमक व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। उधर महाराष्ट्र और ओडिशा में मानसून के 13–15 जून तक पहुंचने की संभावना है।

जनता के लिए सुझाव
स्थिति सलाह
🔥 लू और गर्मी हल्के कपड़े पहनें, पानी पिएं, दोपहर के वक्त घर में रहें
🌧️ बारिश बिजली गिरने से बचें, खुले में जाने से बचें
🚨 अलर्ट मौसम बुलेटिन पर ध्यान दें, आवश्यकतानुसार यात्रा को स्थगित कर सकते हैं।

आज मंगलवार 10 जून 2025 को देशभर में मौसम काफी विविधतापूर्ण नजर आ रही है।– उत्तर भारत में लू का कहर तो दक्षिण भारत मानसून की तैयारी में है। इस मौसम में आमजन को सतर्क रहना बेहद जरूरी है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version