Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट पेश होने के साथ ही जानें क्यों होने लगा राज्यसभा में हंगामा…, खरगे ने कहा- इसे रिफ्यूज किया जाए

DigitalDesk by DigitalDesk
February 13, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Waqf Bill Joint Parliamentary Committee JPC Report Rajya Sabha
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वक्फ बिल को लेकर बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति JPC की रिपोर्ट राज्यसभा में पेश कर दी गई है। इसके साथ ही राज्यसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे ने इस रिपोर्ट के फर्जी करार देते हुए कहा है कि वे और उनकी पार्टी यह फर्जी नहीं मानेंगे। खरगे ने कहा अगर मुसलमान हैं तो पैमाना अलग क्यों है।

  • वक्फ पर जेपीसी की रिपोर्ट हुई पेश…संसद में ‘महाभारत’
  • वक्फ संशोधिन बिल को लेकर जेपीसी ने बनाई है रिपोर्ट
  • जेपीसी की ओर से राज्यसभा में पेश की गई रिपोर्ट
  • रिपोर्ट पेश होने के साथ ही विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

वक्फ संशोधिन बिल को लेकर जेपीसी की ओर से रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट को आज यानी गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया गया है। हालांकि विपक्ष की ओर से इस दौरान लगातार इसे लेकर हंगामा किया जाता रहा। विपक्ष ने कहा है कि रिपोर्ट में विपक्षी सदस्यों के सुझावों को मान्य नहीं किया गया है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

बता दें कि गुरुवार 13 फरवरी को संसद के चालू बजट सत्र के पहले हाफ की कार्यवाही के अंतिम दिन आज लोकसभा में बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व वाली संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। बीजेपी सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी ने वक्फ पर जेपीसी की रिपोर्ट को राज्यसभा में पेश किया है। उच्च सदन ने जेपीसी की इस रिपोर्ट को स्वीकार भी कर लिया है। लेकिन विपक्षी सदस्यों ने इसे स्वीकार नहीं किया बल्कि पूरे वक्फ बिल को ही वापस लेने की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया। इस बिल को अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला बताया है।

विपक्ष के सदस्य सदन को गुमराह न करें-रिजिजू 

हालांकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में कहा कि इस बिल में सारी चीजें हैं। कुछ भी मेटर डिलीट नहीं किया गया है। रिजिजू ने कहा विपक्ष के सदस्य सदन को गुमराह न करें। जेपीसी की रिपोर्ट नियमों के अनुसार ही तैयार की गई है। विपक्ष की ओर से लगाए गए सारे आरोप झूठ और निराधार हैं। संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने कहा विपक्ष की ओर से गैरजरूरी मुद्दा उठा रहा है। रिजिजू ने कहा वक्फ संशोधन बिल जिस मंत्रालय से जुड़ा है, वह अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय उनके ही पास है।

खरगे बोले जेपीसी की रिपोर्ट असंवैधानिक

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वक्फ बिल पर विपक्ष के अनेक सदस्यों ने डिसेंट नोट्स दिए हैं। उनको प्रॉसीडिंग से निकालना पूरी तरह से अलोकतांत्रिक प्रक्रिया है। जितने भी लोगों ने डिसेंट नोट्स दिए हैं, क्या उनमें से एक भी पढ़ा-लिखा नहीं है। आपको उस डिसेंट नोट्स को अपनी रिपोर्ट में डालकर बोलना चाहिए। उसे डिलीट कर आप रिपोर्ट पेश कर रहे हैं। खरगे ने कहा ऐसी फर्जी रिपोर्ट को विपक्ष नहीं मानता। सदन भी कभी नहीं मानेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा नड्डा साहब पुराने नेताओं को ही सुनते हैं। आपका इंफ्लूएंस भी हैं। आप इसे भी जेपीसी को भेज दिजिए और संवैधानिक तरीके से एक बार फिर से सदन में लाइए, फिर हम देखेंगे। खरगे ने सभापति जगदीप धनखड़ से मुखातिब होकर कहा आप जेपीसी की इस रिपोर्ट को रिफ्यूज भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कई राज्यों के गवर्नर भी ऐसा करते हैं।

Post Views: 540
Tags: #Joint Parliamentary Committee#JPC Report#Waqf billRajya Sabha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version