चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने फ्रांस के विदेश मंत्री से की फोन पर बातचीत, एक चीन नीति और EU-चीन सहयोग पर हुई चर्चा

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 10 नवंबर को निमंत्रण पर फ्रांसीसी
विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ फोन पर बातचीत की।
वांग यी ने कहा कि चीन फ्रांस के साथ यूएन सुरक्षा परिषद के स्थाई
सदस्य की विशेष जिम्मेदारी निभाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के
समान हितों की सुरक्षा करने को तैयार है। दोनों पक्षों को दोनों देशों
के राष्ट्राध्यक्षों के मतैक्य लागू कर वार्तालाप तथा सहयोग मजबूत
करना, राजनीतिक पारस्परिक विश्वास बढ़ाना और एक साथ विभिन्न
किस्मों के खतरों व चुनौतियों का निपटारा करना चाहिए। उम्मीद है
कि फ्रांस ठोस कदमों से एक चीन के वादे का सख्त पालन करेगा।
चीन और यूरोपीय संघ का सहयोग दोनों पक्षों के हित में है। अगर
दोनों संघर्ष करेंगे, तो दोनों को नुकसान होगा। उम्मीद है कि ईयू
चीन के साथ आगे बढ़ेगा।

बारोट ने कहा कि फ्रांस चीन के प्रमुख देश के स्थान को हमेशा बड़ा
महत्व देता है और एक चीन नीति का पालन करता है। फ्रांस चीन के
साथ उच्च स्तरीय आवाजाही बनाए रखकर रणनीतिक विश्वास और
संवाद व समन्वय मजबूत करना चाहता है। फ्रांस ईयू-चीन वार्तालाप
व सहयोग बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाने का इच्छुक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version