वांग यी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच फोन पर बातचीत, चीन-अमेरिका संबंधों को स्थिर बनाने पर हुई चर्चा

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 11 नवंबर को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के
साथ फोन पर बातचीत की। दोनों पक्षों ने चीन-अमेरिका सम्बंधों तथा दोनों देशों के
राष्ट्रपतियों के बीच परस्पर संपर्क के बारे में गहराई से विचारों का आदान-प्रदान
किया। यह बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक रही।

वांग यी ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सितंबर में अमेरिका यात्रा सुचारू और
सफल रही। दोनों राष्ट्रपति इस बात पर सहमत हुए कि चीन-अमेरिका सम्बंधों की
नई परिभाषा के अर्थ को समृद्ध किया जाए, जिससे चीन और अमेरिका के बीच
सही तरीके से सम्बंध बनाने के मार्ग की खोज के लिए अधिक स्पष्ट रणनीतिक
मार्गदर्शन मिले। चीन-अमेरिका सम्बंधों की स्थिरता का रूझान आसानी से नहीं मिली
है। यह दोनों बड़े देशों द्वारा अपने-अपने तथा साझा हितों को ध्यान में रखते हुए
लिया गया तर्कसंगत निर्णय है। अमेरिका के प्रति चीन की नीति स्थिर और निरंतर
है। चीन अमेरिकी पक्ष के साथ संवाद और सहयोग को मजबूत करने, मतभेदों और
संवेदनशील मुद्दों को उचित तरीके से निपटाने के लिए तैयार है। दोनों पक्ष एक-दूसरे
को 2026 एपेक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन तथा जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल
आयोजन में समर्थन देंगे और चीन-अमेरिका रचनात्मक रणनीतिक स्थिर सम्बंधों को
वास्तविक रूप देने के लिए प्रयास करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version