कर्नाटक विधानसभा चुनाव, मतदान जारी,चुनाव मैदान में कई दिग्गज नेता
कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम के बीच मतदान किया जा रहा है। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं। कर्नाटक सरकार के कई मंत्रियों का मुकाबला कांग्रेस और जेडीएस के बड़े नेताओं से है। भाजपा के कई बागी पार्टी बदलकर मैदान में उतर चुके हैं। इन सभी की किस्मत आज 10 मई बुधवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। कौन जीता और किसे हार मिली ये 13 मई को सामने आएगा।
लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव,वोटिंग जारी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के साथ तीन राज्यों की 4 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ओडिशा में झारसुगुड़ा विधानसभा सीट और उत्तरप्रदेश में स्वार के साथ छनबे विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इधर मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। शाम चार बजे तक मतदान होगा।
पीएम मोदी आज राजस्थान के उदयपुर में रखेंगे रेलवे स्टेशन की आधारशिला,श्रीनाथ जी के करेंगे दर्शन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 10 मई को राजस्थान के दौरे पर हैं। पीएम वहां करीब 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा पीएम मोदी उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी राजस्थान की यात्रा में सबसे पहले श्रीनाथजी की पवित्र नगरी नाथद्वारा पहुंचेंगे। जहां भगवान श्रीनाथ जी के दर्शन करेंगे। साथ ही वे राजभोग झांकी के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना भी करेंगे। तो वहीं सिरोही जिले के आबू रोड में बीजेपी की ओर से आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
यूपी के सीएम योगी गुरुवार को मंत्रिमंडल के साथ देखेंगे द केरला स्टोरी फिल्म
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ यूपी में टैक्स फ्री होगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर देखी। मुख्यमंत्री योगी 12 मई को पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे। बता दें फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ यूपी में टैक्स फ्री कर दी गई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर दी।
साइक्लोन मोचा को लेकर NDRF, सेना, नौसेना और वायु सेना ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली: दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक आसन्न चक्रवात के कारण, गृह और रक्षा मंत्रालय ने अपने सभी गैजेट्स को अलर्ट पर रखा है। बताया जाता है कि एनडीआरएफ की कुल 11 टीमों को पहले ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कई संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जा चुका है। चेतावनी के अनुसार, 10 और 11 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में और 12 मई तक अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा और छिटपुट भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 9 और 12 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
मप्र विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, ग्वालियर चंबल अंचल में बन रही हिस्ट्रीशीटर्श और बदमाशों की लिस्ट
मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव से पहले ग्वालियर चंबल-अंचल बदमाशों का गढ़ बन जाता है। चुनावों के समय अलग-अलग राज्य के हिस्ट्रीशीटर और बदमाश यहां पर डेरा डाल लेते हैं। इन्हीं बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर्श को लेकर पुलिस ने अभी से बड़ी प्लानिंग शुरू कर दी है। ग्वालियर एसपी राजेश चंदेल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया है। वह एक सप्ताह के अंदर अपने-अपने थाना इलाके में हिस्ट्रीशीटर्श और बदमाशों की लिस्ट तैयार करेंगे। उसके बाद इनकी लिस्ट हरेक थाने के बाहर चस्पा की जाएगी।





