Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी…PM मोदी ने सबसे पहले डाला वोट… खड़गे-राहुल ने भी किया मतदान

DigitalDesk by DigitalDesk
September 9, 2025
in स्पेशल
0
Voting for the Vice Presidential election continues
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी…PM मोदी ने सबसे पहले डाला वोट…
खड़गे-राहुल ने भी किया मतदान

Vice President Elections 2025 Live: देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मंगलवार 9 सितंबर को संसद भवन में वोटिंग का सिलसिला शुरु हो गया है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे से ही प्रारंभ हो गई थी। यह प्रकिया शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद नतीजे आएंगें वहीं सबसे पहले सुबह 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डाला। वहीं वोटिंग प्रारंंभ होने से पहले सभी एनडीए सांसदों ने सुबह करीब साढ़े 9 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा भी लिया। बता दें उपराष्ट्रपति के चुनाव में मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच हो रहा है। लोकसभा के 542 के साथ राज्यसभा के 239 सदस्य वोटिंग में हिस्सा लेंगे। वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शाम छह बजे से शुरू होगी।

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

वोटिंग से बाहर हुए ये तीन दल… किसका गेम बिगाड़ेंगे ओर बनाएंगे?

उपराष्ट्रपति पद के लिए आज वोटिंग जारी है। मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। लेकिन मतदान से ठीक पहले बीजेडी, बीआरएस और शिरोमणि अकाली दल ने मतदान से दूरी बनाने का ऐलान कर सियासी समीकरण को रोचक बना दिया है। सवाल उठता है कि इन तीन दलों के कदम से किसका खेल बनेगा और किसका बिगड़ेगा।

चुनाव की प्रक्रिया और समीकरण

उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—के सांसद मतदान करते हैं। कुल सदस्य संख्या 781 है। जीत के लिए उम्मीदवार को कम से कम 391 सांसदों का समर्थन चाहिए। वोटिंग आज सुबह 10 बजे शुरू हुई है और शाम 5 बजे तक चलेगी। एनडीए के पास पहले से ही संख्या बल का फायदा है। एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को सहयोगी दलों और वाईएसआरसीपी जैसे दलों का समर्थन हासिल है। दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है ताकि गैर-राजनीतिक चेहरे के सहारे विपक्षी एकता दिखाई जा सके।

तीन दलों का वोटिंग से बहिष्कार

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी, तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बीआरएस और पंजाब की शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव से दूरी बना ली है।

बीजेडी के पास 7 राज्यसभा सांसद हैं।

बीआरएस के पास 4 राज्यसभा सांसद हैं।

अकाली दल के पास 1 लोकसभा और 2 राज्यसभा सांसद हैं।

यानी कुल 14 सांसद वोटिंग से बाहर हो गए।

नंबर गेम पर असर

इन 14 सांसदों की दूरी से चुनावी आंकड़ों में बदलाव आया है। अब वोटिंग में शामिल सांसदों की कुल संख्या 767 रह गई है। ऐसे में जीत के लिए जरूरी वोटों की संख्या घटकर 384 हो गई है।
इन दलों ने स्पष्ट किया है कि वे न तो एनडीए उम्मीदवार को वोट देंगे और न ही इंडिया ब्लॉक को। इससे साफ है कि जीत का मार्जिन बदल सकता है, लेकिन अंतिम नतीजे पर असर नहीं पड़ेगा। 2022 में उपराष्ट्रपति चुनाव के समय भी इन दलों ने एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन किया था। इस बार का कदम दर्शाता है कि वे विपक्षी एकता से दूर रहना चाहते हैं और साथ ही एनडीए से भी खुलकर नहीं जुड़ना चाहते।

विपक्ष के लिए झटका
इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी जैसे गैर-राजनीतिक चेहरे को आगे कर ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं का समर्थन जुटा लिया। लेकिन बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल जैसे अहम विपक्षी दलों को साथ लाने में नाकाम रहा। यह विपक्ष की कमजोरी और कांग्रेस पर अविश्वास को उजागर करता है। ये दल अक्सर केंद्र सरकार के संकट के समय एनडीए के नजदीक खड़े रहे हैं। ऐसे में विपक्ष को यह समझना होगा कि उनकी एकता अब भी अधूरी है और कई दल कांग्रेस नेतृत्व को लेकर सहज नहीं हैं।

एनडीए की स्थिति मजबूत

एनडीए के पास दोनों सदनों में कुल 425 सांसदों का समर्थन है। वाईएसआरसीपी के समर्थन से यह संख्या बढ़कर 436 तक पहुंच गई है। विपक्षी खेमे में बी. सुदर्शन रेड्डी को करीब 324 वोट मिलने का अनुमान है। यानी लगभग 112 वोटों का अंतर पहले ही साफ दिख रहा है। तीन दलों का दूरी बनाना सिर्फ इतना करेगा कि एनडीए की जीत का मार्जिन थोड़ा घट जाएगा। लेकिन परिणाम पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

क्रॉस वोटिंग का खतरा

बता दें राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी चिह्न लागू नहीं होता। यानी व्हिप जारी नहीं किया जा सकता और सांसद अपनी इच्छा से वोट डाल सकते हैं। दल-बदल कानून का भी खतरा नहीं रहता। इसीलिए कई बार क्रॉस वोटिंग देखी जाती है। इस बार भी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सात निर्दलीय सांसद, जनता दल (प्रगतिशील) और आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल किसे समर्थन देंगी। अगर इनमें से कुछ वोट विपक्ष के खेमे में गए तो मुकाबले का अंतर जरूर घटेगा।

तीनों दलों की सियासी रणनीति

बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल का रुख यह संकेत देता है कि ये दल न तो पूरी तरह से एनडीए से दूरी बनाना चाहते हैं और न ही विपक्ष के साथ खुलकर जाना चाहते हैं। बीजेडी लंबे समय से केंद्र सरकार को मुद्दा-दर-मुद्दा समर्थन देती रही है। बीआरएस केसीआर की अगुआई में क्षेत्रीय राजनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। अकाली दल पहले एनडीए का हिस्सा रहा है, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान अलग हुआ। तीनों दलों ने दूरी बनाकर अपने राजनीतिक स्पेस को सुरक्षित रखने की कोशिश की है। उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम लगभग तय है—एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की जीत। लेकिन मतदान से बीजेडी, बीआरएस और अकाली दल का बाहर रहना विपक्ष की असफलता और एनडीए की अप्रत्यक्ष मजबूती दोनों को दर्शाता है। जहां एनडीए इसे अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए इस्तेमाल करेगा, वहीं INDIA गठबंधन को यह सोचना होगा कि क्यों कुछ विपक्षी दल अब भी उससे दूरी बनाए हुए हैं। यह चुनाव सिर्फ एक संवैधानिक पद का नहीं, बल्कि आने वाले आम चुनावों से पहले विपक्षी एकजुटता की परीक्षा भी है। ( प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 94
Tags: #Kharge and Rahul also voted#PM Modi first Voting#Voting for the Vice Presidential election continues
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version