हरियाणा विधानसभा चुनाव मतदान जारी देखें कौन किस पर भारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव मतदान जारी देखें कौन किस पर भारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव मतदान जारी देखें कौन किस पर भारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब मतदाताओं की भूमिका का नंबर आ गया है। आज शनिवार 5 अक्टूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। राज्य में एक ही चरणों में सभी सीटों पर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार सुबह 7 बजे से ही लगना शुरू हो गई है। ।

90 सीट में से 89 पर बीजेपी काँग्रेस के प्रत्याशी

चुनाव की मतगणना 8 अक्टबूर 2024 को होने वाली है।इस राज्य में सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में हैं। भाजपा की बात करें तो उसने 90 में से 89 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। वहीं कांग्रेस के भी 89 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
AAP बीएसपी जेपीपी भी मैदान में

हरियाणा विधानसभा चुनाव में उत्तरी अन्य पार्टियों की बात करें तो CPIM की ओर से एक उम्मीदवार मैदान में है। JJP समाज पार्टी 78 सीटों  पर चुनाव अपने प्रत्याशी के साथ उतरी है। इन सीटों में JJP ने 66 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं तो वहीं 12 सीटों पर ASP के उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हैं। इसी प्रकार ILND 51 सीटों पर चुनावी मैदान अपने प्रत्याशियों के साथ उतरी है। वहीं उसकी सहयोगी BSP ने भी 35 सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को टिकट दिया है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की बात की जाए तो पार्टी ने 88 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इन सभी पार्टियों की ओर से विधानसभा चुनाव में 1031 कैंडिडेट चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं। इन उम्मीदवारों में 101 महिलाएं भी हैं।

दो करोड़ तीन लाख 54 हजार 350 मतदाता

चुनाव मैदान में 1031 उम्मीदवार

राज्य में 20,632 पोलिंग बूथ

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 15वीं हरियाणा विधानसभा के आम 2024 में दो करोड़ तीन लाख 54 हजार 350 मतदाता हैं। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 1031 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। चुनाव आयोग ने इस बार मतदान के लिए राज्य में 20,632 पोलिंग बूथ बनाए हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गई है जो सायं 6 बजे तक जारी रहेगी।

Exit mobile version