Vitamin B12 सुन्न अंग, थकान और याददाश्त कमजोर? ये हैं विटामिन B12 की कमी के 5 सबसे बड़े लक्षण
भारत में हर दूसरा व्यक्ति विटामिन B12 की कमी से जूझ रहा है और अधिकांश को यह तक नहीं पता कि उनकी थकान, भूलने की आदत या बार-बार मुंह में छाले जैसी समस्याओं की जड़ यही एक न्यूट्रिएंट की कमी है। डॉक्टरों के मुताबिक विटामिन B12 एक ऐसा पोषक तत्व है जिसे शरीर खुद नहीं बना सकता और इसके लिए हमें अपनी डाइट पर पूरी तरह निर्भर रहना पड़ता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कि अगर शरीर में समय रहते इसकी कमी को नहीं पहचाना गया, तो यह लंबे समय में गंभीर न्यूरोलॉजिकल और हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं इसके 5 अहम लक्षण और इसे दूर करने के घरेलू उपाय।
थकान और कमजोरी
अगर आप सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करते हैं, नींद के बावजूद शरीर में सुस्ती बनी रहती है, तो यह विटामिन B12 की कमी का सबसे पहला और सामान्य लक्षण हो सकता है। इसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंचती और आप हमेशा थकावट महसूस करते हैं।
झनझनाहट और सुन्नता
बार-बार हाथों और पैरों का सुन्न होना, चींटी चलने या सुई चुभने जैसा फील होना नर्व डैमेज का संकेत हो सकता है। विटामिन B12 नर्व हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है और इसकी कमी से यह समस्या सबसे पहले उभरती है।
याददाश्त में कमी और मुंह में छाले
अगर आप बार-बार चीजें भूलने लगे हैं, फोकस नहीं कर पा रहे हैं, या बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं तो ये भी विटामिन B12 की कमी के बड़े संकेत हैं। यह विटामिन ब्रेन फंक्शन और ओरल हेल्थ दोनों के लिए ज़रूरी है।
किन्हें होता है सबसे ज़्यादा खतरा?
डॉक्टरों के मुताबिक शुद्ध शाकाहारी, वीगन, 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग, पेट से जुड़ी बीमारियों (जैसे क्रॉन डिजीज या सेलीऐक डिसऑर्डर) से पीड़ित और डाइजेशन की समस्या वाले लोगों में B12 की कमी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।
घरेलू उपाय: बी12 बढ़ाने वाला न्यूट्रिशनल शेक
विटामिन B12 की पूर्ति के लिए रोजाना नाश्ते में एक हेल्दी शेक पी सकते हैं। एक गिलास दूध में दो खजूर, 5 भिगोए हुए छिले हुए बादाम और एक चुटकी केसर डालकर ब्लेंड करें। यह शेक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर है और बी12 की पूर्ति में मददगार होता है।