Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें ​विस्तारा एयरलाइंस की ओर फ्लाइट के दौरान परोसे गये हिंदू भोजन और मुस्लिम भोजन को लेकर क्यों छिड़ा विवाद…!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 29, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नमस्ते …@एयरविस्टारा…आपकी फ्लाइट में शाकाहारी भोजन को “हिंदू भोजन” और चिकन मटन वाले भोजन को मुस्लिम भोजन क्यों कहा जाता है? आपसे किसने कहा सभी हिंदू शाकाहारी हैं। सभी मुसलमान मांसाहारी हैं?। आप लोगों पर जबरन भोजन की पसंद क्यों थोप रहे हैं? आपको ऐसा करने के लिए किसने अधिकृत किया है। क्या अब आप उड़ानों में सब्जियों, चिकन और यात्रियों को भी सांप्रदायिक बनाने जा रहे हैं? मैं इस दयनीय व्यवहार से इतना स्तब्ध था कि मैंने आपके आदेश की अवहेलना करने के लिए दोनों भोजन बुक कर लिए। यह उस संदेश का एक हिस्सा है जो विस्तारा एयरलाइन्स में सफर करने वाली एक महिला यात्री ने लिखा है।

  • विस्तारा की ओर से परोसा गया ‘हिंदू’ और ‘मुस्लिम भोजन’
  • सोशल मीडिया पर मचा हिंदू और मुस्लिम भोजन को लेकर बवाल
  • विस्तारा पर खाने को सांप्रदायिक बनाने का लगाया आरोप
  • महिला यात्री ने की नागर विमानन मंत्रालय से एक्शन लेने की अपील

विस्तारा एयरलाइंस की ओर से ​फ्लाइट में परोसे गए खाने का मामला अब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
दरअसल एयरलाइंस की ओर से उड़ान के दौरान परोसे जाने वाले ‘हिंदू’ और ‘मुस्लिम भोजन’ के लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। एक महिला यात्री टिक्कू का कहना है कि एयरलाइंस विस्तारा के खराब व्यवहार से वे इतनी हैरान थीं कि आखिरकार उन्होंने यात्रा के दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनों फूड ऑप्शन बुक कर लिए। ​महिला यात्री ने श्रीनगर से जम्मू तक की बहुत छोटी से उड़ान के दौरान अपने टिकट का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमें दिख रहा है कि महिला यात्रा ने छोटी अवधि की फ्लाइट के लिए उन्होंने एक “हिंदू भोजन” और एक “मुस्लिम भोजन” को बुक किया था।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

महिला यात्री आरती टिक्कू सिंह ने पिछले दिनों विस्तारा की फ्लाइट में यात्रा की थी, इस दौरान मिलने वाले सभी शाकाहारी भोजन को “हिंदू भोजन” और चिकन को “मुस्लिम भोजन” का लेबल लगाकर परोसने का आरोप उन्होंने लगाया। इतना ही नहीं एयरलाइंस पर खाने को सांप्रदायिक बनाने का भी आरोप महिला यात्री ने लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर अब नागर विमानन मंत्रालय से भी एक्शन लेने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर मिली इस तरह की प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने बताया कि एयरलाइन फूड कोड विस्तारा की ओर से तय नहीं किए जाते हैं। बल्कि यह इंडस्ट्री में मानकीकृत होते हैं।

एवियलाज कंसल्टेंट्स के सीईओ संजय लाजर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “सामान्य विमानन भाषा में हिंदू भोजन यानी HNML जरूरी नहीं कि शाकाहारी भोजन ही हो। यह भोजन मांसाहारी भोजन भी हो सकता है, जो दरअसल हलाल नहीं है। संजय ने समझाया कि इसी तरह मुस्लिम भोजन यानी MOML मांसाहारी भोजन है जो हलाल है।

कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने भी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लिखा है कि यह मानक अंतरराष्ट्रीय फूड कोड हैं। जिसे केवल विस्तारा की फ्लाइट में ही नहीं बल्कि GDS-आधारित एयरलाइंस भी वैश्विक स्तर पर इसका ही प्रयोग करती है। हालांकि संजीव कपूर ने इस तरह के पेचीदा फूड कोड को अपडेट या आधुनिक करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Post Views: 863
Tags: # Muslim food#flight food#Hindu food#Vistara Airlines
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version