अब विस्तारा की फ्लाइट में महिला पैसेंजर ने कपड़े उतारे, की क्रू मेंबर के साथ मारपीट

शांत करने के लिए सीट से बांधा

Singapore Airlines Tata Sons Air India and Vistara merger

मुंबई।  बीते कुछ दिनों से फ्लाइट में मारपीट या अभद्रता की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी, विस्तारा की फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर ने नशे में क्रू मेंबर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसने अपने कपड़े भी उतार दिए। फ्लाइट इटली से मुंबई आ रही थी। मुंबई में फ्लाइट लैंड होते ही क्रू मेंबर की शिकायत पर आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया।

इकॉनमी का टिकट, बैठना था बिजनेस क्लास में

पुलिस ने कहा कि महिला के पास इकोनॉमी क्लास का टिकट था, लेकिन वह बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई थी। क्रू मेंबर ने जब उसे अपनी सीट में बैठने के लिए कहा तो वह बहस करने लगी। क्रू मेंबर ने बताया, ‘वह बदतमीजी करने लगी थी। जब मेरी मदद के लिए दूसरा क्रू मेंबर आया तो महिला ने उसके ऊपर थूक दिया।’

महिला नंगी होकर गैलरी में घूमने लगी

कैप्टन के निर्देश पर क्रू मेंबर ने महिला को पकड़कर कपड़े पहनाए। उसे कपड़े इसलिए पहनाने पड़े कि हंगामा बढ़ने पर उसने कपड़े उतार दिए और नंगी ही घूमने लगी। उसे शांत करने के लिए एक सीट से बांध दिया गया और फ्लाइट के लैंड होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मामले में विस्तारा एयरलाइन ने कहा कि महिला के हंगामा करने पर उससे शांत रहने की अपील की गई थी। बाकी पैसेंजर्स की सुरक्षा को देखते हुए उसे हंगामा न करने के लिए कहा गया, लेकिन वह हिंसक हो गई थी। इसलिए फ्लाइट लैंड होने पर तत्काल कार्रवाई की गई और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

बढ़ते ही जा रहे हैं मामले

फ्लाइट में मारपीट या अजीब बातों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी पिछले साल बैंकॉक से भारत आ रही फ्लाइट में खूब मारपीट हुई, जिसका वीडियो 26 दिसंबर 2022 का है। पूरी घटना को एक यात्री ने अपने फोन से शूट किया। बाद में एयरलाइंस ने मामले को निपटाया। इसी तरह एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है।

इसके अलावा भी हालिया दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं।

Exit mobile version