स्पेस ट्रैवल का सपना होने जा रहा साकार , इस दिन उड़ान भरने जा रही अंतरिक्ष की पहली कमर्शियल फ्लाइट 

अंतरिक्ष में घूमने का सपना बहुत से लोगों का होता है. कई लोग चाहते है कि वे भी एस्ट्रोनोट्स की तरह स्पेस में जाएं. आप में से भी कई लोगों ने अंतरिक्ष में जाने का एक न एक बार अपने जीवन में जरूर सोचा होगा. बता दें कि यह सपना जल्द ही  सच होने वाला है. जी हां अब आम लोग भी अंतरिक्ष यात्रियों की तरह अंतरिक्ष में सफर कर पाएंगे. बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी ‘वर्जिन गैलेक्टिक’ अपनी पहली व्यावसायिक अंतरिक्ष यात्रा सेवा शुरू करने जा रही है. कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि यह सेवा इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी. कंपनी 29 जून को अपनी पहली व्यावसायिक अंतरिक्ष उड़ान लॉन्च करेगी. इस उड़ान को ‘गैलेक्टिक 01’ के नाम से जाना जाएगा.मिशन, गैलेक्टिक 01, न्यू मैक्सिको में वर्जिन गैलेक्टिक के स्पेसपोर्ट अमेरिका से गुरुवार (29 जून) को 1600 GMT या 10.30 बजे IST पर उड़ान भरने वाला है.

 

अंतरिक्ष यात्रा की अगली फ्लाइट अगस्त में
पहली फ्लाइट के बाद अंतरिक्ष यात्रा की दूसरी फ्लाइट ‘गैलेक्टिक 02′ अगस्त 2023 उड़ान भरेगी.कंपनी की इस घोषणा के बाद से वर्जिन गैलेक्टिक के शेयरों में 40 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है.’वर्जिन गैलेक्टिक’ का कहना है कि उसकी पहली व्यावसायिक उड़ान आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक शोध मिशन के लिए होगी.वर्जिन गैलेक्टिक ने चार सदस्यीय दल की घोषणा की है जो कंपनी की पहली कमर्शियल फ्लाइट में उड़ान भरेगा. ये सदस्य ‘माइक्रोग्रैविटी रिसर्च’ में हिस्सा लेंगे. माइक्रोग्रैविटी का मतलब है शून्य गुरुत्वाकर्षण.हालांकि, ‘गैलेक्टिक-2’ में आम पर्यटक ही सवार होंगे.

 

800 से अधिक टिकट बिके
वर्जिन गैलेक्टिक’ ने अंतरिक्ष यात्रा के एक टिकट की कीमत करीब 4,50,000 डॉलर रखी है. मंहगे टिकट के बाद भी कंपनी अब तक 800 से अधिक टिकट बेच चुकी है.गैलेक्टिक फ़्लाइट को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यात्री विमान के अंदर से बाहर यानी अंतरिक्ष को देख सकें.वहीं, यात्रियों को कुछ मिनटों के लिए हल्कापन भी महसूस होगा, जिसमें उन्हें अपनी बॉडी पर वेट ही नहीं महसूस होगा.

 

बचपन का सपना हुआ साकार
वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक रिचर्ड ब्रैन्सन (Richard Branson) ने बचपन में अंतरिक्ष में जाने का जो सपना देखा था, उसे अब 71 साल की उम्र में पूरा कर लिया है. उनकी कंपनी साल 2021 में ही अंतरिक्ष यात्रा के लिए सफल परीक्षण कर चुकी थी. रिचर्ड साल 2021 में कंपनी की टेस्टिंग फ्लाइट में 22 लोगों के साथ अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके है. उनके इस यादगार सफर और मेहनत की वजह से स्पेस ट्रैवल का रास्ता खुल पाया है.

Exit mobile version