विराट कोहली और रोहित शर्मा की फॉर्म और रन बनाने की क्षमता पर हर कोई अपने-अपने तरीके से सवाल उठा रहा है। खासकर विराट कोहली का जिस तरह का क्रिकेट में कद है उसे देखते हुए मौजूदा फॉर्म किसी भी तरह से उचित साबित कर पाना नामुमकिन है। क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली पर उनके ही पूर्व कोच ने बड़ा सवाल उठाया है। उनका मानना है कि किंग मर चुका है और अब ताज जसप्रीत बुमराह के सिर पर सज रहा है। जी हां, यह कमेंट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज साइमन कैटिच ने किया है। कैटिच BGT में रेडियो कमेंट्री कर रहे हैं। उन्होंने कमेंट्री के दौरान कहा- कोहली ने पिछले एक दशक में जो पद हासिल किया था अब वह उनसे छिन चुका है। भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने उनसे यह पद ले लिया है। राजा मर चुका है। उन्होंने आगे कहा- वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। राजा बुमराह ने अब पद संभाल लिया है। कोहली खुद से निराश दिख रहे हैं। यह उनके लिए एक बड़ी चोट थी। आपको बता दे की साइमन कैटिच को विराट कोहली की कप्तानी वाली ipl टीम आरसीबी का अगस्त 2019 में मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में आरसीबी आईपीएल 2020 में चौथे स्थान पर रही और आईपीएल 2021 के पहले चरण के दौरान तीसरे स्थान पर रही थी।




