Sunday, July 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

Cricket News : कोहली की किसी से तुलना नहीं हो सकती, बाबर आजम के साथ तुलना पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

DigitalDesk by DigitalDesk
August 13, 2025
in स्पेशल
0
Cricket News : कोहली की किसी से तुलना नहीं हो सकती, बाबर आजम के साथ तुलना पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने साफ कहा है कि विराट कोहली इस पीढ़ी के सबसे बड़े लिजेंड और रोल मॉडल हैं, जिनकी तुलना किसी भी खिलाड़ी से नहीं की जा सकती। हाल ही में बाबर आजम को लेकर हो रही लगातार तुलना पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे कैंपेन खिलाड़ियों पर बेवजह दबाव डालते हैं, जिससे उनके खेल पर नकारात्मक असर पड़ता है।

“विराट अपने तरह के इकलौते हैं”
अहमद शहजाद ने इंटरव्यू में कहा, “विराट कोहली सिर्फ एक बेहतरीन बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक संपूर्ण क्रिकेटर और एथलीट हैं। उनकी तुलना न महेंद्र सिंह धोनी से हो सकती है और न ही किसी और से। धोनी महान कप्तान जरूर हैं, लेकिन कोहली बैटिंग और फिटनेस के मामले में अपने आप में बेजोड़ हैं।”

Related posts

Impact of Retrograde Saturn The fortunes of these three zodiac signs could change

influence of retrograde Saturn:वक्री शनि का असर: इन तीन राशियों की बदल सकती है किस्मत, करियर से लेकर कारोबार तक मिल सकते हैं बड़े अवसर

July 26, 2026
Baba Mahakal

सावन पर इस बार भी उमड़ेगा बाबा महाकाल के दर पर आस्था का सैलाब…उज्जैन रेलवे ने बढ़ाई ये व्यवस्थाएं

July 26, 2026

तुलना से बढ़ता है खिलाड़ियों पर दबाव
शहजाद ने कहा कि बाबर आजम के साथ कोहली की तुलना करना गलत है, क्योंकि इससे अनावश्यक दबाव बनता है। जब बाबर अच्छा खेल रहे थे तब तुलना की गई, लेकिन अब जब उनका प्रदर्शन गिर रहा है, तो आलोचना की जा रही है। उनके मुताबिक, यही दबाव बाबर के खेल में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर चलते रहे ट्रेंड
पाकिस्तानी फैंस लंबे समय से ‘किंग बाबर आजम’ और ‘GOAT बाबर आजम’ जैसे ट्रेंड चलाते रहे हैं, यहां तक कि उन्हें कोहली से भी बड़ा खिलाड़ी बताया गया। लेकिन मौजूदा खराब फॉर्म के बाद वही फैंस बाबर पर तीखी आलोचना कर रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की करारी हार
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में पाकिस्तानी टीम 295 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 92 रन पर सिमट गई। कप्तान रिजवान समेत पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। बाबर आजम भी 23 गेंदों में केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस शर्मनाक हार ने टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया।

 

 

 

Post Views: 232
Tags: #ViratKohli #BabarAzam #AhmedShehzad #CricketNews #LiveIndiaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version