राजनैतिक अखाड़े में दांव पेंच लड़ाऐंगी विनेश फोगाट

राजनैतिक अखाड़े में दांव पेंच लड़ाऐंगी विनेश फोगाट

क्या विनेश फोगाट राजनीति में आऐंगी। ये सवाल अब हरियाणा की जनता के दिमाग में छाया है। दरअसल ओलंपिक से लौटने के बाद जिस तरह से विनेश का स्वागत हुआ उससे साफ है कि विनेश ने पहलवानी से तो सन्यास ले लिया लेकिन वो अब राजनैतिक अखाड़े में अपने दांव पेंच आजमा सकती हैं।

विनेश का हुआ जोरदार स्वागत
पेरिस ओलंपिक 2024 में वजन बढ़ने के चलते अयोग्य घोषित हुई विनेश ने कुश्ती से सन्यास का ऐलान कर दिया। विनेश जब ओलंपिक से सन्यास लेकर लौटी तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत में किलोमीटर लंबी रैली भी निकाली गई। तकरीबन 13 घंटे का लंबा रोड शो हुआ। इस रोड में विनेश के परिवार के सदस्य, पहलवानी के चेहरे बंजरंग पुनिया और उनके गांव के लोगों के अलावा कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी थे। हुड्डा ने भी विनेश का स्वागत किया उसकी के बाद ये इस बात को और हवा मिल गई कि विनेश अब राजनीत में आ सकती है। दरअसल हरिय़ाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका हैं। अक्टूबर में विघानसभा चुनाव होने है ऐसे में विनेश के स्वागत में जुटी भीड़ तो यही जता रही है कि ये कोई खिलाड़ी नहीं बल्कि किसी राजनेता की रैली है।

अपने बहन के खिलाफ ताल ठोक सकती है विनेश
विनेश किस राजनैतिक दल को ज्वाइन करेंगी इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन सूत्र बता रहे है कि विनेश अब जल्दी ही राजनैतिक अखाड़े में नजर आऐंगे। यहां वो अपनी चचेरी बहन बबीता फोगाट के सामने होंगी। बबीता फोगाट ने पिछले विधानसभा चुनावों में दादरी से बीजेपी की उम्मीदावर थी । बबीता तकरीबन 14000 मतों से हार गई थी। अटकलें हैं कि अब कांग्रेस विनेश फोगाट को उनके खिलाफ उतार सकती है। विनेश के साथ साथ इस बात की भी अटकलें है कि बजरंग पुनिया को भी इस विधानसभा में टिकट दिया जा सकता है। बजरंग पुनिया विनेश फोगाट के जीजा है। वो संगीता फोगाट के पति हैं। जब विनेश फोगाट एयरपोर्ट पर आईं तो उनका स्वागत करने वालों में उनकी खास दोस्त साक्षी मलिक, जीजा बजरंग पुनिया थे। विनेश साक्षी के गले लगकर खूब रोई। इस दौरान कांग्रेस के कद्दावर नेता दीपेंद्र हुड्डा ने भी विनेश का स्वागत किया ।

 

 

Exit mobile version